अब कांग्रेस पर भी चढ़ा भगवा रंग, कार्यालय का हुआ भगवाकरण

0

उत्तर प्रदेश में अब रंगों की राजनीति चल रही है। कांग्रेस पर भी भगवा (saffron) का जादू चढ़ गया है। जी हां, चौंकिए नहीं अभी तक भाजपा भगवाकरण कर रही थी।

अब कांग्रेस पार्टी पर भी भगवा का जादू चल गया है। तभी तो राजधानी लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय का रंग भी भगवामय हो गया है। हालंकि मीडिया में खबरें आते ही आनन-फानन में इसे फिर से सफेद रंग में पोत दिया गया।

bhagwa

दीवार पर भगवा रंग देख सभी को चौंका दिया है

दूसरी तरफ कांग्रेस दफ्तर की दीवार पर भगवा रंग देख सभी को चौंका दिया है। दरअसल, लखनऊ के माल एवेन्यू में बने कांग्रेस पार्टी का बड़ा और शानदार कार्यालय बना है। ये कार्यालय पुरानी इमारतों में से एक है। इसका नाम नेहरू भवन है। कार्यालय में रंगों रौगन का काम चल रहा था।

Also Read :  लखनऊ के गणेशगंज में मकान ढहने से बच्ची की मौत

प्रवक्ताओं के कमरे को भी रंगा गया। इसी दौरान कांग्रेस दफ्तर की एक दीवार को भी भगवा करने से पार्टी में हड़कंप मच गया। आनन फानन में भगवा रंग को हटा करके सफेद कर दिया गया।

कांग्रेस के ऑफिस का रंग भगवा होने से पार्टी की अच्छी खासी फजीहत

भाजपा का जादू लोगों में ऐसा चला कि अब हर किसी को भगवा ही भाने लगा है। तभी तो वक्त-बेवक्त कांग्रेस भाजपा पर छींटाकसी करते नहीं थकती है। ऐसे में कांग्रेस के ऑफिस का रंग भगवा होने से पार्टी की अच्छी खासी फजीहत करा दी है।

bhagwa

भाजपा की लहर देश में ही नहीं पूरे प्रदेश में जोरों पर है। हर तरफ मोदी योगी के नारे और भाजपा के झंडे लहराते नजर आते हैं। ये भगवा का जादू ही है कि हर दल अपनी अपनी साख बचाने के लिए 2019 की तैयारियों में लगा है। ऐसे में कांग्रेस के दफ्तर का भगवा हो जाना बड़ी बात है।

bhagwa

भाजपा सरकार ने सरकारी दफ्तरों का रंग भगवा किया था

एक तरफ कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे को कोसते नहीं थकते, दूसरी तरफ कांग्रेस का भगवा रंग में हो जाना, यकीनन भाजपा के लिए बहुत बड़ी बात है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी दफ्तरों का रंग भगवा किया था। अभी तक सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी दफ्तरों, बसों और स्कूलों की इमारतों को भगवा कर रहे थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More