उत्तर कोरिया ने जापान को दी धमकी..

0

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को परमाणु हथियारों से जापान को नष्ट करने की चेतावनी दी। उत्तर कोरिया पर अधिक दबाव डालने के लिए वार्ता का विकल्प खारिज करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को रजामंद करने के जापान के प्रयासों के मद्देनजर प्योंगयांग ने यह धमकी दी है।

also read : उम्मीद है आगे ग्रुप-एफ की टीमें से नहीं भिड़ेंगे : चिली कोच

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) द्वारा जारी आलेख में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन पर प्रतिक्रिया में यह बात कही है।

‘वार्ता नहीं दबाव’ का रास्ता अपनाने की सलाह दी थी

आबे ने अपने संबोधन में उत्तर कोरिया को उसके परमाणु कार्यक्रमों को छोड़ने के लिए ‘वार्ता नहीं दबाव’ का रास्ता अपनाने की सलाह दी थी।

also read : राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार करेगी सरेंडर!

वर्तमान जापानी शासकों को बचाने की कोशिश हो रही है

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग की सरकार ने आबे पर अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ‘कोरियाई प्रायद्वीप में संकट’ के विचार के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उत्तर कोरिया का यह भी कहना है कि इसकी आड़ में जापाना अपना सैन्यीकरण करने और भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के कारण संकट का सामना कर रहे वर्तमान जापानी शासकों को बचाने की कोशिश हो रही है।

also read : सवाना फिल्मोत्सव में दिखेगी ‘ए ट्यून ऑफ डेवेशन’

अपने ‘कुटिल राजनीतिक उद्देश्यों’ को जता चुका है

इस आलेख में यह भी कहा गया कि आबे रक्षा बजट बढ़ाकर और समय पूर्व चुनाव कराने का ऐलान करने से अपने ‘कुटिल राजनीतिक उद्देश्यों’ को जता चुका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More