सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव हिरासत में, बवाल

0

नीतीश सरकार की नई खनन नीति खनन कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों को पसंद नहीं आई और इस नए नियम के विरोध में आरजेडी के बिहार बंद का व्यापक असर दिख रहा है। इस विरोध का नेतृत्व करने उतरे तेजस्वी यादव को पटना से हिरासत में ले लिया है।स्थानीय प्रशासन ने तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव,डॉ रामचंद्र पूर्वे सहित अन्य नेताओं को हिरासत में लिया।

बाईपास पर कार्यकर्त्ता विरोध कर रहे हैं

इसके पूर्व तेजस्वी ने सभा को संबोधित किया और कहा कि राज्य सरकार गरीब विरोधी है। राजद किसान मजदूर नौजवानों, महिलाओ के साथ लड़ाई जारी रखेगा।समर्थक जगह-जगह हाथों में बैनर पोस्टर लिए सड़क को जाम करते दिखाई दिए। सुबह से ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर दुकानें बंद करा रहे थे। कई जगहों पर ट्रेन रोकी गई है। सड़क पर आगजनी भी की गयी है। सड़क जाम और ट्रेन रोकने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पटना में जगह-जगह राजद कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरे हैं। बंद समर्थकों ने दीघा और परसा में ट्रेन रोक दिया है। पाटलिपुत्र और नवनिर्मित दीघा हॉल्ट के बीच ट्रैक पर नारेबाजी हो रही है। बाईपास पर कार्यकर्त्ता विरोध कर रहे हैं।

also read : घोटालों के लिये अच्छे दिन, अब अशोक चव्हाण को बड़ी राहत

बायपास पर टायर लगा कर किया जाम किया गया है। राजद समर्थकों ने मीठापुर बाईपास और बस स्टैंड रोड को जाम कर दिया है।भट्टाचार्य मोड़ पर भी राजद कार्यकर्ता जमे हैं। इधर गांधी सेतु पर को भी जाम कर दिया गया है। राजद कार्यकर्ता सेतु के पाया नंबर एक के पास सड़क पर बैठ गए हैं। गांधी सेतु पर पटना से आने वाली गाड़ियां पुल पर फंस गयी है। बिहार बंद के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में डाकबंगला चौराहा पर समर्थक पहुंचे हैं। साथ मे तेजप्रताप, रघुवंश प्रसाद व अन्य वरिष्ठ नेता भी हैं। डाक बंगला चौराहा पर जबरदस्त जाम लगा है।

कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

गाड़ियां फंसी हुई हैं। राजद के समर्थक नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। पटना जिले में जगह जगह राजद समर्थक विरोध में उतरे हैं। धनरूआ में एमएलए रेखा देवी उतरी सड़क पर उतरी हैं। पटना गया मुख्य सड़क के बिरंगी मोड़ जाम किया गया है। धनरुआ, बीर , गौरीचक बाजार बंद है। खुसरूपुर में भी राजद कार्यकर्ताओं ने बाजार को जबरन बंद कराया। इधर दानापुर में पथराव हुआ है।पटना के साथ साथ बिहार के अन्य जिलों से भी राजद समर्थकों के विरोध की खबर है। छपरा-पटना मार्ग को राजद कार्यकार्ताओं ने जाम किया है। मुख्य मार्ग पर ही जहां-तहां खड़े हो गए हैं वाहन। जाम कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।

also read : अब महिला कैदी कर सकेंगी वीडियो कॉलिंग

नवादा में राजद कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 जाम किया। भोजपुर में व्यापक बंद है। सुबह से ही जगह-जगह रोड पर उतर गये हैं राजद नेता और कार्यकर्ता। आरा-छपरा मेन रोड व पुल समेत कई जगह रोड जाम है। वैशाली के महुआ में सड़कों पर सुबह के 8 बजे ही सन्नाटा रहा।बिहार बंद को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने सराय में बस रोकी। भुवनेश्वर जाने के लिए निकली बिहार यूनिवरसिटी की टीम को उतारना पड़ा। इधर कोहरा के बीच जहानाबाद में बंद कराने राजद समर्थक सड़क पर उतरे।

युवा राजद के जिलाध्यक्ष नागेंद्र मेहता आदि कर रहे थे

पार्टी समर्थक छह टोलियों में बंटकर बंद को सफल बनाने में जुटे हुए थे। शहर के काको मोड़, 32 भंवरिया और अरवल मोड़ को पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे अरवल, जहानाबाद, गया, बिहार शरीफ की ओर जाने वाले वाहन नहीं आ-जा सके। बंद समर्थकों ने गया-पटना रेलखंड पर डीएम आवास के सामने जनशताब्दी एक्सप्रेस को 15 मिनट तक रोके रखा। अभी तक शहर की सारी बड़ी दुकानें बंद हैं। इक्का- बंद का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही, पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव, पूर्व विधायक मुनी लाल यादव, पार्टी के मीडिया प्रभारी शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष शैलेश यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष नागेंद्र मेहता आदि कर रहे थे।

औरंगाबाद में राजद ने किया चक्काजाम

राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों सदस्यों ने घूम-घूमकर बाजार को बंद कराया। राजद नेताओं की टोली ने बाजार का भ्रमण करते हुए लोगों से बंद की अपील की और रमेश चौक पहुंचे। रमेश चौक पर एक सभा को भी संबोधित किया गया। विभिन्न सड़कों पर जाम लगाकर आवागमन को बाधित किया गया। बांका स्टेशन पर पटना इंटरसिटी को राजद नेताओं ने रोक दिया। खगड़िया में एन एच 31 जाम कर राजद नेत्री कृष्णा यादव व अन्य राजद कार्यकर्त्ता ने सड़क जाम कर दिया। बोधगया बंद के दौरान विधायक कुमार सर्वजीत ने विदेशी पर्यटकों को गुलाब का फूल दिया। करीब दो सौ राजद कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराया।

(साभार-हिंदुस्तान)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More