Nirbhaya Justice : निर्भया के दर्द से लेकर दरिंदों का अंत, जानें अब तक का सब कुछ

निर्भया मामले के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई

0

Nirbhaya Justice

  • सात फरवरी : दिल्ली की एक अदालत ने मौत की सजा पर तामील करने के लिए नया वारंट की मांग वाली तिहाड़ की याचिका खारिज की।
  • 11 फरवरी : दोषी विनय कुमार ने दया याचिका ठुकराए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया। पीड़िता के माता-पिता मौत की सजा तामील करने के लिए नया वारंट लेने दिल्ली की अदालत पहुंचे।
  • 13 फरवरी : दोषी पवन ने डीएलएसए से कानूनी मदद लेने से मना किया, जेल अधिकारियों ने सत्र अदालत को बताया।
  • दोषी पवन का पक्ष रखने के लिए उच्चतम न्यायालय ने वरिष्ठ वकील अंजना प्रकाश को नियुक्त किया।
  • वहीं दोषी विनय कुमार ने उच्चतम न्यायालय में मानसिक बीमारी होने का दावा किया, केन्द्र ने उसे मानसिक रूप से स्वस्थ बताया।
  • 14 फरवरी : उच्चतम न्यायालय ने दया याचिका खारिज होने के खिलाफ दोषी विनय शर्मा की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया।
  • 17 फरवरी : मुकेश ने वृंदा ग्रोवर को अपना वकील बनाने से मना किया।
  • दिल्ली की एक अदालत ने फांसी की सजा पर तामील करने के लिए तीन मार्च की तारीख मुकर्रर की।
  • 28 फरवरी : दोषी पवन ने उच्चतम न्यायालय में सुधारात्मक याचिका दायर की।
  • दो मार्च : उच्चतम न्यायालय ने दोषी पवन की सुधारात्मक याचिका खारिज की।
  • दिल्ली की एक अदालत ने अगले आदेश तक चारों दोषियों की मौत की सजा पर रोक लगाई।
  • चार मार्च : दिल्ली सरकार ने मौत की सजा पर तामील के लिए नई तारीख की मांग करते हुए अदालत का रुख किया।
  • पांच मार्च : दिल्ली की एक अदालत ने मौत की सजा पर तामील के लिए 20 मार्च की तारीख मुकर्रर की।
  • छह मार्च : दोषी मुकेश ने उसके कानूनी विकल्प बहाल करने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया।
  • 11 मार्च : दोषी पवन ने पुलिसकर्मियों पर जेल में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत का रुख किया।
  • 12 मार्च : दोषी पवन के पिता ने मामले के एक मात्र चश्मदीद के खिलाफ प्राथमिक दर्ज ना किए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया।
  • 13 मार्च : दोषी विनय कुमार ने दया याचिका खारिज किए जाने में उचित प्रक्रिया का पालन ना किए जाने का दावा करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया।
  • 16 मार्च : उच्चतम न्यायालय ने कानूनी विकल्प बहाल किए जाने की दोषी मुकेश की याचिका खारिज की।
  • मौत की सजा पर रोक लगाने की मांग करते हुए तीन दोषियों ने अंतरराष्ट्रीय अदालत का रुख किया।
  • 17 मार्च : दोषी मुकेश ने अपराध के समय दिल्ली में ना होने का अदालत में दावा करते हुए मौत की सजा रद्द किए जाने की मांग की, याचिका खारिज कर दी गई।
  • दोषी पवन ने उच्चतम न्यायालय में नई सुधारात्मक याचिका और दोषी अक्षय ने दूसरी दया याचिक दायर की।
  • 18 मार्च – दोषी मुकेश ने निचली अदालत के 17 मार्च के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया, याचिका खारिज।
  • दोषी पवन, विनय और अक्षय ने मौत की सजा पर रोक लगाने की मांग की, दिल्ली की अदालत ने तिहाड़, पुलिस को नोटिस जारी किया।
  • 19 मार्च : उच्चतम न्यायालय ने दोषी पवन की सुधारात्मक याचिका खारिज की।
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More