अब कहां है निर्भया का दोस्त, जो उस रात बस में था साथ

निर्भया के साथ जब ये वारदात हुई उस समय उसका दोस्त उसके साथ ही था

0

निर्भया दुष्कर्म मामले में दोषियों की सजा का इंतजार पूरा देश कर रहा है। 16 दिसंबर 2012 की वो काली रात में निर्भया के साथ हुई दरिंदगी सिहरन पैदा करने वाला था। आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में उसके दोस्त की गवाही अहम रही।

निर्भया के साथ जब ये वारदात हुई उस समय उसका दोस्त अवनींद्र उसके साथ ही था। सभी जानना चाहते हैं वो आजकल कहां है और क्या कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक अवनींद्र इस जघन्य वारदात के बाद सदमे में चला गया था और अवसाद में था। इस स्थिति से उबरने में उसे लंबा वक्त लगा। उसके परिजन भी बेहद परेशान रहे।

फिलहाल अवनींद्र की हालत पहले से बेहतर है। तकरीबन तीन साल पहले उसकी शादी हो गई थी और अपनी पढ़ाई पूरी कर इंजीनियर बन गया है। अब वह विदेश में नौकरी कर रहा है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि उसके एक संतान भी है।

6 लोगों ने किया था गैंगरेप-

अपने मित्र के साथ जा रही एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ एक निजी बस में छह लोगों ने बर्बरतापूर्वक सामूहिक दुष्कर्म करने और क्रूरतापूर्ण हमला करने बाद उसे जख्मी हालत में उसके दोस्त के साथ चलती बस से बाहर फेंक दिया गया। पीड़ितों को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता की हालत और गंभीर हो गई जिसे देखते हुए सरकार ने पीड़िता को विमान से सिंगापुर के माउण्ट एलिजाबेथ अस्पताल में स्थानांतरित कराया। 29 दिस‍ंबर 2012 को पीड़िता ने गंभीर चोटों और शारीरिक समस्याओं से जूझते हुए सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: निर्भया केस : फांसी के और करीब पहुंचे चारों दोषी

यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषी विनय ने लिखी नोटबुक, नाम रखा ‘दरिंदा’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More