निर्भया के दोषियों को फांसी हो चुकी है। दोषियों के वकील एपी सिंह ने दोषियों को फांसी पर झूलने से बचाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।
यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों के परिवार की नई तिकड़म, राष्ट्रपति से कहा-मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं
पिटते-पिटते बचे एपी सिंह-
दोषियों के वकील एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट के बाहर पिटते-पिटते बचे। दरअसल, कोर्ट के बाहर एपी सिंह ने निर्भया के चरित्र पर उंगली उठाते हुए टिप्पणी की थी। इस पर वहां मौजूद लोग भड़क गए थे।
यह भी पढ़ें: Nirbhaya Justice : निर्भया के दर्द से लेकर दरिंदों का अंत, जानें अब तक का सब कुछ
क्या कहा था एपी सिंह ने-
एपी सिंह ने निर्भया और उसकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एपी सिंह ने कहा था कि निर्भया की मां को नहीं मालूम था कि उनकी बेटी रात 12.30 बजे तक कहां थी।
इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें टोका और चरित्र पर टिप्पणी के लिए माफी मांगने को भी कहा। इस दौरान एपी सिंह मौके की नजाकत को भांप गए और वहां से निकलते बने।
यह भी पढ़ें: Nirbhaya: 7 साल बाद मिला को मिला इंसाफ, मनाई गई होली