राजधानी के लोगों को आज भी झुलसाएगी गर्मी

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह बेहद गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आंशिक बदली छाई रह सकती है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी नेमीडिया को बताया, “दिन में आंशिक बदली छाए रहने तथा शाम व रात में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।”

Also Read: ममता ने लगायाअसहिष्णुता बढ़ने का आरोप

यहां एक दिन पहले यानी सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More