देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम में नदी के ऊपर निर्मित देश के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन किया। 9.2 किलोमीटर के धौला-सादिया पुल को ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित के ऊपर बनाया गया है। यह असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ेगी।

मोदी राज्य के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। यहां हवाईअड्डे पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।

यहां पहुंचने के तुरंत बाद मोदी धौला के लिए निकल गए।  पुल का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था और इस पर करीब 950 करोड़ रुपये की लागत आई। धौला-सादिया पुल रणनीतिक रूप से सैन्य उपयोग के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 60-टन वजनी युद्ध टैंकों का भार वहन कर सकता है।

Also read : यहां रुपये नहीं, सामान के बदले मिलता है सामान

इस नए पुल की मदद से सेना चीन की सीमाओं से सटे अरुणाचल प्रदेश में अधिक जल्दी व सुगमता से प्रवेश कर सकती है। यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर असम में रुपई और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर अरुणाचल प्रदेश में मेका या रोइंग के बीच बना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More