सेब में पाया जाता है खतरनाक जहर

0

‘एक सेब रोज खाइए और बीमारी से दूर रहिए’ ये अक्सर डॉक्टर और लोगों के मुंह से आप सुनते होंगे। लेकिन क्या आप को पता है कि जो चीज आप को बीमारी से लड़ने की इतनी क्षमता देती है। क्या वो आपकी मौत का जिम्मेदार भी हो सकती है। कहते हैं दुनिया में जितनी भी चीजें पाई जाती हैं उनमें अच्छाई के साथ ही कोई न कोई ऐसी बुराई होती है जो उसकी अच्छाई से ज्यादा खतरनाक होती है।

 एमिगडलिन नाम का तत्व

सेब(Apple) एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में बीमारी से लड़ने की क्षमता होती है। सेब एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। इसमें बीमारियों को दूर भगाने की और उनसे लड़ने की शक्ति होती है। इसीलिए डॉक्टर हमेशा रोगियों को सेब(Apple) खाने की सलाह देता है। क्या आप को पता है इसी सेब में एक ऐसा पार्ट भी होता है जो आपकी जान भी ले सकता है।

सेब का बीज होता है खतरनाक

ये सुनकर आप चौंक गए न लेकिन हकीकत यही है। सेब(Apple) के बीज में एक तरह का जहर पाया जाता है जो हमारे शरीर में पहुंचकर हमें नुकसान पहुंचा सकता है। ये एमिगडलिन नाम का तत्व होता है ये तत्व जब हमारी अंदर मौजूद एन्जाइम के संपर्क में आता है तो सायनाइड रिलीज करने लगता है जो अत्यंत ही खतरनाक जहर होता है।

Also read : इस पेड़ पर फल की जगह उगते हैं पैसे !

खतरनाक होता है सायनाइड

सायनाइड नाम का ये जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर इसकी थोड़ी सी भी मात्रा हमारे शरीर में पहुंच जाए तो हमें मार सकता है। लेकिन सेब(Apple) ये बीज हमें तब तक नुकसान नहीं पहुंचाते हैं जब तक इन्हें हम चबाकर नहीं खाते हैं।

जब ये बीज हमारे शरीर में टूटे हुए पहुंच जाते हैं तभी इनसे सायनाइड रिलीज होता है। जिससे तमाम तरह की परेशानियां होती हैं। इसके लक्षण होते हैं सिरदर्द उल्टी,पेट में दर्द शुरू हो जाता है। ज्यादा सायनाइड रिलीज होने पर इंसान की मृत्यु हो सकत है या फिर वो कोमा में जा सकता है। अगर इंसान के अंदर एक कप बीजों का पाउडर पहुंच जाए तो ये नुकासनदायक हो सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More