नगर निगम ने सिनेमा घर संचालकों की जेब पर चलाई कैंची, अब हर शो से वसूलेगी चौगुना टैक्स

0

वाराणसी : यूपी के जिला वाराणसी में सिनेमा घर चलाने वाले संचालकों की जेब ढिला करने वाला फरमान जारी किया है। जिसके चलते नगर निगम में सिनेमा घर संचालकों से वसूली जाने वाली टैक्स की रकम में इजाफा किये जाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अब सिनेमा संचालकों को प्रति शो 30 रूपये के बजाय 1000 रूपये का टैक्स भरना होगा।

नगर निगम सदन ने फैसले पर लगाई मोहर

शनिवार को काशी में आयोजित हुई नगर निगम की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, वही कई मुददों पर बड़े फैसले भी लिए गए है। इसके दौरान सिनेमा घरों के शो का टैक्स बढाए जाने को लेकर दिए गए प्रस्ताव पर विचार करते हुए, बैठक में मौजूद नगर निगम सदन के पदाधिकारियों ने इस फैसले को मंजूरी देते हुए टैक्स बढाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अब से काशी स्थित सिनेमाघरों में चलने वाली फिल्म के लिए प्रति शो अब ₹30 की जगह ₹1000 का टैक्स नगर निगम को देना होगा। नगर निगम द्वारा बनाया गया यह नियम बनारस के सिनेमाघरों पर तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शहर में कुल 8 सिनेमा हॉल चल रहे हैं जिसमें आइपी सिगरा,आइपी विजया,पीडीआर,जेएचवी जैसे माल भी शामिल हैं।

also read : देश सेवा में शहीद पुलिसकर्मियों को किया याद, मंत्री व अफसरों ने दी श्रद्धांजलि….

25 दर्शकों के होने पर ही शुरू किया जाएगा शो – वाराणसी सिनेमा एक्जीब्टर्स एसोसिएशन

इस सभी सिनेमा हालों में रोजाना लगभग शो का संचालन होता है। इस टैक्स वृद्धि से नगर निगम को रोजाना 50 हजार की आय होगी। दूसरी ओर वाराणसी सिनेमा एक्जीब्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि, ‘इससे उनके शो चलाने के फैसले पर असर पड़ेगा। अब कम से कम 25 दर्शकों के होने पर ही शो का संचालन किया जा सकेगा। उन्होंने नगर निगम के इस फैसले पर पुर्नविचार करने को कहा है। इससे पहले सिनेमाघरों से एक मुश्त टैक्स वसूला जाता था।’ वही इसको लेकर लाइसेंस प्रभारी राजेश अग्रवाल कहा है कि, पहले सदन 1500 रुपये प्रति शो टैक्स वसूलने का फैसला किया था, लेकिन बाद में घटाकर एक हजार रुपये प्रति शो कर दिया था। अब नगर आयुक्त ने वसूली का आदेश जारी किया है। यह प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More