मुकेश अंबानी बने दूसरी बार दादा, बहू श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के घर में नन्ही बेटी की किलकारी गूंजी है। बुधवार को मुकेश अंबानी दूसरी बार दादा बन गए हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। श्लोका अंबानी ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। दंपति ने वर्ष 2020 में पहली संतान के रूप में बेटे पृथ्वी को जन्म दिया था। इस बार श्लोका ने बेटी को जन्म देकर परिवार की खुशियों को और बढ़ा दिया है।

दोस्तों ने दी बेटी होने की जानकारी

बता दें,  बेटी के जन्म की जानकारी मुकेश अंबानी के बच्चों के दोस्त और परिवार के करीबियों ने ट्वीट कर दी है। साथ ही राज्यसभा सदस्य पीरामल नथवानी के बेटे धनराज नथवानी ने भी मुकेश अंबानी के घर बेटी का जन्म होने की बात ट्वीट में कही है।

धनराज ने ट्वीट किया, “आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्हीं राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई। यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्रेम लेकर आए।”

आकाश-श्लोका दूसरी बार बने पैरेंट्स

मुकेश अंबानी के तीन बच्चे आकाश, ईशा और छोटा बेटा अनंत है। पिछले साल नवंबर में आकाश की जुड़वां बहन ईशा और उनके पति आनंद पीरामल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे, जिनका नाम कृष्णा और आदिया रखा गया। वहीं अब आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी ने बेटी को जन्म देकर दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस दंपति का पहला बच्चा 2020 में हुआ था। जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।

2019 में हुई थी आकाश और श्लोका की शादी

आपको बताते चले कि, 9 मार्च 2019 को आकाश और श्लोका की शादी हुई थी, वे दोनों बचपन यानि स्कूल फ्रेंड्स रहे है जहां उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

 

Also Read : क्या है राष्ट्रीय प्रेमिका दिवस, जिसे पुरुष नही महिला मित्र करती हैं सेलिब्रेट, जाने 1 अगस्त का इतिहास…

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More