दो बच्चों की हत्या कर खुद फांसी पर झूली मां, ऑफिस से घर लौटे पति ने देखा नजारा तो कांप गया कलेजा…

0

एक छोटी सी बात को लेकर कोई अपने पूरे परिवार को कैसे खत्म कर सकता है। एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद फांसी के फंदे से झूल गई।

इसके बाद जब महिला का पति रात में नौकरी से वापस लौटा तो खिड़की से तीनों के झूलते शव को देखकर उसका कलेजा कांप गया। मामला दिल्ली के शकूरपुर का है।

इसके बाद पति ने पुलिस को मामले की सूचना दी और फिर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दााखिल हुआ। तीन शवों को लटकता देख सभी का कलेजा मुंह में आ गया।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह घटना गुरुवार देर रात सामने आई।

पुलिस ने दी ये जानकारी-

delhi police

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च (गुरुवार) को रात 10.39 बजे सुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली।

इसमें बताया गया कि शकूरपुर की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके साथ उसके दो बच्चे भी फंदे से झूलते पाए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त महिला ने वारदात को अंजाम दिया तब उसका पति नौकरी पर गया था।

जब वह नौकरी से लौटकर आया तो उसे खिड़की से पत्नी और दोनों बच्चे फंदे से झूलते दिखे। यह देख जैसे उसके होश उड़ गए। दंपती की पांच साल पहले शादी हुई थी।

पति से छोटी सी बात को लेकर हुआ था झगड़ा-

husband-wife-fight

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार की सुबह दफ्तर जाने से पहले पति-पत्नी में गांव जाने को लेकर बहस हुई थी। महिला एक मुंडन संस्कार में अपने गांव जाना चाहती थी।

पुलिस का मानना है कि इस बात से आहत होकर महिला ने आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि वारदात के पीछे की वजह क्या है।

यह भी पढ़ें: भाई के हत्यारे को मारने के लिए बहन ने रची खौफनाक साजिश, पहले किया प्यार का नाटक और फिर…

यह भी पढ़ें: लखनऊ जिला जेल में कैदी ने गमछे से फंदा बनाकर लगाई फांसी, शरीर पर मिले चोट के कई निशान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More