दुनिया की 5 मशहूर जगह, शायद ही जानते होंगे आप, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

दुनिया में ऐसी तमाम जगहें हैं जो अपने नायाब इंटीरियर की वजह पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शुमार हैं।

0

दुनिया में ऐसी तमाम जगहें हैं जो अपने नायाब इंटीरियर की वजह पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शुमार हैं। आज आपको ऐसी ही कुछ मशहूर और अनोखी चीजों से रूबरू कराएंगे जिनको आज से पहले आपने शायद ही कभी देखा होगा।

गोल्डन ब्रिज:

वियतनाम के इस मशहूर पु‍ल गोल्डन ब्रिज को स्‍थानीय लोगों के बीच ये काऊ वांग ब्रिज के नाम से जाना जाता है। वियतनाम के वास्‍तुकला और शिल्‍पकला का बेजोड़ नमूना इस ब्रिज की खूबी है कि ये पूरा दो हाथों पर टिका हुआ है।

मेटलमॉर्फोसिस मिरर फाउंटेन:

अमेरिका के व्हाइटहॉल प्रौद्योगिकी पार्क में बनाई गई यह विशाल मूर्ति शीशे और stainless-steel की सहायता से बनी है। इसके मुंह से एक झरना बहता है।

एलीफेंट रॉक:

आइसलैंड स्थित इस चट्टान का आकार देखने में एक हाथी के जैसा लगता है। वेस्ट मैन थ्री पर स्थित इस एलीफेंट रॉक को लेकर दुनिया भर के सैलानियों में जबरदस्त क्रेज रहता है।

जूली पेनरोज फाउंटेन:

अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग शहर में बना इस फाउंटेन का नजारा सुबह के समय अद्भुत होता है।

प्लास्टिक एक्सचेंज:

चीन के Guangzhou प्रांत में स्थित यह 33 मंजिला इमारत 138 मीटर ऊंची है। यह स्थान कच्ची प्लास्टिक सामग्री का विश्व का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है।

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्डकप के लिए सज चुके हैं मैदान, 24 अक्टूबर को होगा भारत पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें दोनों के Records

यह भी पढ़ें: बार-बार क्यों अरुणाचल राग छेड़ता है चीन ? जानिए क्या है इसका इतिहास

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More