राजबब्बर के साथ आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी कर्नाटक में करेंगे चुनाव प्रचार

0

गुजरात के बाद अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों को भी प्रचार अभियान में जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर (Rajbabber) के साथ आधा दर्जन से ज्यादा प्रमुख नेताओं की सूची तैयार की गयी है ताकि वहां रहने वाले उत्तर भारतीयों के बीच कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया जा सके।

कर्नाटक में उत्तर प्रदेश वासियों की  अच्छी खासी संख्या है

प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर स्टार प्रचारक के तौर पर अनेक जनसभाएं करेंगे और कई स्थानों पर राहुल गांधी के साथ में प्रचार अभियान में निकलेंगे। राजबब्बर के साथ पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, विधानमंडल दलनेता अजय कुमार लल्लू, मनोज त्यागी, राजाराम पाल, श्रीप्रकाश जायसवाल, नगमा व इमरान मसूद जैसे नेताओं को कर्नाटक में कांग्रेस को विजयी बनाने की कोशिश प्रदेश उपाध्यक्ष युसूफ कुरैशी का कहना है कि कर्नाटक में उत्तर प्रदेश वासियों की अच्छी-खासी संख्या है।

Also Read : आज से ‘मिशन कर्नाटक’ पर मोदी, ताबड़तोड़ 3 रैलियां करेंगे

प्रदेश कांग्रेस के नेता भाजपा शासनकाल में उप्र की बदहाली के बारे बताएंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पक्ष में कर्नाटक में अनुकुल माहौल बना है।कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीन मई से करेंगे। चुनावी सभाओं के साथ रोड शो का आयोजन भी किया जाएगा।

पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों की सूची तैयार

प्रचार अभियान में तेजी आने के बाद प्रदेश से अन्य नेताओं को भी सहयोग करने को बुलाया जा सकता है। पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों की सूची तैयार करायी जा रही है। फ्रंटल संगठन व विभागों से भी प्रमुख नेताओं के नाम मांगे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक चुनाव के कारण प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव देरी से होने के आसार हैं।

दैनिक जागरण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More