देश में फिर से दर्ज हुए 24 हजार से ज्यादा मामले, संक्रमण की दर भी बढ़ी…

भारत

देश में मंगलवार को कोविड-19 के 24,492 मामले और 131 मौतें दर्ज हुईं। मामलों की संख्या पिछले दिन के मामलों से 1,800 कम रही, लेकिन मौतों की संख्या में 13 की बढ़ोतरी हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देश में कोविड-19 के 26,291 मामले दर्ज हुए थे, जो पिछले 85 दिनों में सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा था।

लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण-

corona virus

अब देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,09,831 और मृत्यु संख्या 1,58,856 हो गई है। वहीं संक्रमण का स्तर 1.55 प्रतिशत से बढ़कर 1.96 हो गया है।

इसके अलावा एक ही दिन में सक्रिय मामलों की संख्या 4,000 बढ़कर 2,23,432 पर पहुंच गई है। इस दौरान 20,191 लोगों के डिस्चार्ज होने के बाद अब तक डिस्चार्ज हुए कुल लोगों की संख्या 1,10,27,543 हो गई है।

सोमवार को 8,73,350 नमूनों का परीक्षण होने के साथ ही देश में अब तक कुल 22,82,80,763 नमूने जांचे जा चुके हैं।

इन राज्यों में हाल बुरा-

आगरा

कोविड-19 मामलों की संख्या में अब तक महाराष्ट्र और पंजाब में देखी जाने वाली बढ़ोतरी अब दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी देखी जा रही है।

इसे देखते हुए केंद्र ने राज्यों से भी एहतियात बरतने के लिए कहा है जहां अभी स्थिति नियंत्रण में है।

बता दें कि 16 जनवरी से सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 3,29,47,432 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 12 करोड़ पार, जानिए टॉप 10 देशों का हाल

यह भी पढ़ें: कोविड-19 : अलर्ट पर यूपी, कभी भी हो सकता है बड़ा ऐलान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)