आधी रात को जज के तबादले पर राजनीति, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

दिल्ली हिंसा की सुनवाई कर रहे जस्टिस एस मुरलीधर का बीती रात हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट के जज के तौर पर ट्रांसफर कर दिया है

0

दिल्ली हिंसा की सुनवाई कर रहे जस्टिस एस मुरलीधर का बीती रात हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट के जज के तौर पर ट्रांसफर कर दिया है। आधी रात को हुए इस ट्रांसफर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुखद बताया। 

बता दें कि कानून एवं न्याय मंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर का स्थानांतरण (ट्रांसफर) पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट कर दिया था।

कांग्रेस महासचिव ने किया ट्वीट-

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘वर्तमान स्थिति को देखते हुए न्यायमूर्ति मुरलीधर का आधी रात को ट्रांसफर चौंकाने वाली घटना नहीं है, लेकिन यह दुखद और शर्मनाक है।’

स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ‘लाखों भारतीय नागरिकों को ईमानदार न्यायपालिका पर विश्वास है, लेकिन न्याय को विफल करने और उनके विश्वास को तोड़ने का सरकार का प्रयास दुस्साहस भरा है।’

राहुल गांधी ने किया केंद्र सरकार पर कटाक्ष-

इस बीच कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यायमूर्ति लोया के याद करते हुए केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया, जिनकी मौत पर राजनीतिक विवाद हुआ था। इसी दौरान उनका साथ देते हुए राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दिया, ‘बहादुर जज लोया की याद आई, जिनका ट्रांसफर नहीं हुआ था।’

न्यायाधीश बी.एच. लोया सोहराबुद्दीन मामले की सुनवाई कर रहे थे, जब दिसंबर 2014 में उनकी नागपुर में संदिग्ध मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: क्या प्रियंका गांधी राज्यसभा जायेंगी? राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के ‘डंडे’ वाले बयान पर बवाल, हर्षवर्धन की तरफ दौड़ पड़े कांग्रेसी सांसद

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More