लोक मंगल दिवस पर महापौर ने सुनी जनसमस्याएं

0

अगस्त माह के प्रथम मंगलवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 1 और जोन 2 में किया गया जिसमें लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जोन 1 के लोक मंगल दिवस का आयोजन लालबाग़ स्थित नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार हाल में किया गया।

333/13 चौबदारी मोहल्ला निवासी मोहम्मद वसीम और स्थानीय निवासियों ने महापौर से बताया कि मोहल्ले में स्थित नाले की सफ़ाई नही हो रही है जिससे नाले का पानी ओवरफ़्लो होकर घरों में घुस रहा हैं, जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया ने ज़ोनल अधिकारी को नाले की सफ़ाई करवाने के लिए निर्देशित किया।

हज़रतगंज निवासी श्रुति साहू ने महापौर से शिकायत की कि सीवर का गंदा पानी घरों में घुस रहा हैं जिसपर महापौर ने जलकल अभियंता को सीवर सफ़ाई के लिए निर्देशित किया। जोन 1 में कुल 22 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 5, कर विभाग की 4, जलसंस्थान से 4 अतिक्रमण की 03, मार्गप्रकाश की 2 एवं अन्य से सम्बंधित 4 शिकायत पंजीकृत की गयी।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी , विशेष कार्याधिकारी कल्पना तिवारी, जोनल अधिकारी, पार्षद राजेश सिंह गब्बर, गिरीश मिश्रा के साथ संबंधित जोन के पार्षद एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। जोन 2 के लोक मंगल दिवस का आयोजन ऐशबाग स्थित नगर निगम कार्यालय में किया गया।

चारबाग़ होटेल एंड रेस्टोरेंट ओनरस एसोसिएशन ने महापौर संयुक्ता भाटिया ने चारबाग़ स्थित मुसाफ़िर खाना से मुख्य मार्ग तक प्रकाश व्यवस्था करवाने के लिए अनुरोध किया जिसपर महापौर ने मार्ग प्रकाश अभियंता से उक्त स्थलों पर लाइटें लगाने के लिए निर्देशित किया

ये भी पढ़ें: चंद्रयान-2 को चंद्रमा के नजदीक ले जाने का पहला चरण सफल : ISRO

कैसर बाग़ मंडी निवासी दीपक सोनकर ने महापौर को बताया कि क़ैसर बाग़ मंडी से लाटूस रोड पर बने शौचालय से क्षेत्रीय जनता को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, अतः उक्त शौचालय को किसी दूसरे स्थल पर निर्माण करवा दे जिसपर महापौर ने नगर अभियंता को उक्त स्थल का स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जोन 2 में कुल 58 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 13 कर विभाग की 7, जलसंस्थान की 13, कैटिल कैचिंग की 6, स्वास्थ्य की 3, जोन-3 से सम्बंधित 01 , मार्गप्रकाश की 12 एवं उद्यान की 3 शिकायत पंजीकृत की गयी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More