मयंक अग्रवाल का कमाल, डॉन ब्रैडमैन से भी आगे निकले

0

भारत और बांग्‍लादेश के बीच चल रहे इंदौर के दूसरे टेस्‍ट मैच में भारत 343 रनों से आगे हो गया है।

दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 493 रन बना लिये थे।

बांग्‍लादेश पहली पारी में 150 रन ही बना सका है।

दूसरा दोहरा शतक पूरा किया

भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया है।

उन्होंने मेहदी हसन की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

अग्रवाल अपने दोहरे शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन से भी आगे निकल गए।

मयंक ने यहां के होल्कर स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन छक्के के साथ अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया।

12वीं पारी तक जाते-जाते दो दोहरे शतक

मयंक ने 12वीं पारी तक जाते-जाते दो दोहरे शतक लगा लिए हैं जबकि ब्रैडमैन ने दो दोहरो शतकों के लिए 13 पारियों का इंतजार किया था।

इस फेहरिस्त में हालांकि भारत के विनोद कांबली सबसे आगे हैं।

जिन्होंने अपने करियर की शुरुआती पांच पारियों में ही दो दोहरे शतक लगा लिए थे।

लॉरेंस रो 14 पारियों के साथ चौथे स्थान

इस सूची में वेस्ट इंडीज के लॉरेंस रो 14 पारियों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

जबकि साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ 15 पारियों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

इसी तरह वॉली हेमंड 16 पारियों के साथ छठे और भारत के चेतेश्वर पुजारा 18 पारियों के साथ सातवें स्थान पर हैं।

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान 215 रनों की पारी

मयंक ने बीते महीने साउथ अफ्रीका के साथ आयोजित टेस्ट सीरीज के दौरान विशाखापट्नम में 215 रनों की पारी खेली थी।

वह उनका पहला शतक था, जिसे उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील किया था।

मयंक का यह तीसरा शतक है।

मयंक ने पुणे टेस्ट में भी 108 रनों की पारी खेली थी।

शुक्रवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाम हासिल किया।

उन्होंने अपने कल के स्कोर 37 से आगे खेलना शुरू किया और चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

मयंक ने 98 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।

पुजारा के आउट हो ने बाद कप्तान विराट कोहली भी जल्दी आउट हो गए।

भारतीय टीम तीन विकेट पर 119 के स्कोर पर पहुंच चुकी थी।

ऐसे में इसके बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर भारतीय पारी को संवारने का काम किया।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी की।

रहाणे 86 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें: जब BJP के साथ ’50:50 फॉर्मूला’ तो हमारे साथ क्यों नहीं : NCP

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा चरम पर, अब राज्यपाल ने NCP को बुलाया

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More