मासिक राशिफल मई 2020: जानिए इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे

0

साल 2020 का मई महीना में ग्रहों की चाल कैसे होगी और इसका असर सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा। मई के महीने में आपके लिए कौन-सा दिन शुभ और अशुभ रहेगा। इन सभी का ज्योतिषी विश्लेषण! May Monthly Horoscope 2020

मेष– चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

1 मई को आपसी मतभेद उजागर। 2 से7 तक विवादास्पद मसला हल। धन-संचय की ओर प्रवृत्ति। 8 व 9 को प्रगति में बाधा। 10 से 16 तक आर्थिक व्यावसायिक उन्नति । मन प्रसन्न। धनोपार्जन की ओर रुझान। 17 से 19 की रात्रि 7:53 बजे तक विचारों में उग्रता। तदनन्तर 26 तक व्यापार में धन निवेश। मानसिक शांति। विरोधी परास्त। धन संचय की ओर प्रवृत्ति। 27 व 28 को ग्रहस्थिति भाग्य के विपरीत। 29 से 31 तक अभीष्ट सिद्धि हेतु किये जा रहे प्रयास सार्थक। नवसंपर्क से कुछेक मसले हल। आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध। मनोरंजन की ओर प्रवृत्ति।

भाग्योदय टिप्स-
श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
प्रतिदिन कौओं को रोटी खिलाएं।
दक्षिण-पूर्व दिशा में महिलाओं एवं कन्याओं का कक्ष होना शुभ माना गया है।

 

वृषभ– ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

1 मई को समय शुभ फलदायक। 2 व 3 को लाभ का मार्ग अवरुद्ध। 4 से 9 तक अभीष्ट सिद्धि का प्रयास। पठन-पाठन में रुचि। बकाये धन की वसूली। 10 से 12 के दिन 10/16 बजे तक कार्यक्षमता में कमी। तत्पश्चात् 19 की रात्रि 7:53 बजे तक पुराने मित्रों से वांछित सहयोग। श्रेष्ठजनों से अपेक्षित सहयोग। पारिवारिक सुख शांति का वातावरण। 21 तक कठिनाइयां प्रभावी। 22 से 28 तक कार्य-सिद्धि का प्रयास। विवादास्पद मसला हल। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ। महत्वपूर्ण उपलब्धि। 29 से 31 मई के दिन 10/19 बजे तक लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध।

भाग्योदय टिप्स-
तुलसी जी के पौधे का पूजन करें।
गरीबों-असहायों जरूरतमंदों की सेवा-सहायता करें।
कमरे में लाल रंग का नाइट बल्ब दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

 

मिथुन– का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा

1 से 3 मई तक सफलता। धार्मिक यात्रा। 4 व 5 को प्रगति में अवरोध। 6 से 12 के दिन 10:16 बजे तक मनोवांछित सफलता। योजना प्रगति पर। विवाद का समापन। समस्यायें सुलझने की ओर। तदनन्तर 14 की रात्रि 7:22 बजे तक योजना अधुरी। तत्पश्चात 22 के दिन 7:37 बजे तक व्यवसाय में सफलता। आरोग्य सुख की प्राप्ति। विविध पक्षों में अनकलता। यात्रा सकुशल। तदुपरान्त 24 की सायं 5:34 बजे तक कठिनाइयां प्रभावी। तदनन्तर 31 मई के दिन 10/19 बजे तक अर्थ पक्ष में सुधार। व्यक्तिगत परेशानी कम। शेष समय में भाग्य में न्यूनता। मन बेचैन।

भाग्योदय टिप्स-
पूजाघर में धन-सम्पत्ति छिपाकर नहीं रखना चाहिए।
दरवाजे पर बाहर की ओर सूर्य का चित्र लगावें।
बैठक कक्ष को प्रवेश द्वार के समीप होना चाहिए।

 

कर्क– ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

1 से 5 मई तक योजना साकार। अभिलाषा की पूर्ति । विवाद का समापन पक्ष में। 6 व 7 को परिस्थितियां विपरीत। 8 से 14 की रात्रि 7:22 बजे तक समय शुभ। आर्थिक प्रगति का सुयोग। विविध पक्षों में अनुकूलता। 15 व 16 को ग्रहयोग विपरीत। 17 से 24 की सायं 5:34 बजे तक योजना साकार। व्यक्तित्व का विकास। कर्ज अदायगी समय पर। जन सम्पर्क का सुअवसर। 25 व 26 को व्यवसाय में असफलता। 27 से 31 मई तक उच्चाधिकारियों से सम्पर्क। यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि। दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत। परिजनों एवं आत्मीयजनों से अपेक्षित सहयोग।

भाग्योदय टिप्स-
शनिवार के दिन ग़रीबों व असहायों को भोजन करावें।
सुख व शान्ति मन की कल्पना है। दक्षिण व पश्चिम दिशा में बच्चों का शयनकक्ष नहीं होना चाहिए।

 

सिंह– मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

1 मई को अभिलाषा पूर्ति में बाधा। 2 से 7 तक मनोकामना पूर्ण। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क। लाभ का मार्ग प्रशस्त। 8 व 9 को प्रतिकुलता। 10 से 16 तक कार्यों में संतोषजनक समाधान। कठिनाइयों में कमी। प्रतिष्ठापरक कृत्य सम्पन्न। कर्ज की निवृत्ति17 से 19 की रात्रि 7/53 बजे तक प्रगति में अवरोध। तदनन्तर 26 तक प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता। धन सम्पत्ति विषयक मसला हल। आपसी सलाह से कामयाबी। 27 व 28 को विरोधी प्रभावी। 29 से 31 मई तक कुछेक कार्य बनने की ओर। व्यावसायिक पक्ष में उन्नति । जनसम्पर्क का लाभ। बकाये धन की प्राप्ति।

भाग्योदय टिप्स-
नवग्रह की शान्ति विधि-विधान से करवायें।
देवकक्ष सदैव खला नहीं रखना चाहिए।
देवकक्ष में देवी-देवता के साथ दिवंगत आत्माओं का चित्र नहीं रहना चाहिए।

 

कन्या– टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो

1 मई को लाभ का सुअवसर। 2 व 3 को निराशा की स्थिति। 4 से 9 तक स्वास्थ्य में सुधार। व्यक्तित्व का विकास। इच्छित घटनायें घटित। 10 से 12 के दिन 10/16 बजे तक व्यावसायिक प्रतिकूलता। तत्पश्चात् 19 की रात्रि 7:53 बजे तक कार्यों में अनुकूलता। नवयोजना साकार। नवसम्पर्क लाभदायक। 21 तक समय प्रतिकूल। 22 से 28 तक ग्रहस्थिति अनुकूल। प्रगति का मार्ग प्रशस्त । समस्यायें सुलझने की ओर। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि। 29 से 31 मई के दिन 10:19 बजे तक कार्यों के प्रति उदासीनता। शेष समय संतोषजनका व्यवसाय में प्रगति। दाम्पत्य जीवन सुखद।

भाग्योदय टिप्स-
पराक्रम एवं साहस से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।
नज़दीक के मन्दिर में भगवान के दर्शन पूजन करें।
देव कक्ष को शुद्ध व स्वच्छ रखना चाहिए।

 

तुला– रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

1 से 3 मई तक भाग्योन्नति के नवीन आयाम। कटुता का समापन। 4 व 5 को कार्यों में अड़चनें। 6 से 12 के दिन 10:16 बजे तक कार्यों का संतोषजनक समाधान। इच्चित पद की प्राप्ति। बकाये धन की प्राप्ति। तदनन्तर 14 की रात्रि 7:22 बजे तक कार्य अधूरे। तत्पश्चात् 22 के दिन 7:37 बजे तक अनुकूलता। समय बेहतर। कार्यों में सफलता। कठिनाइयों का निवारण। तदुपरान्त 24 की सायं 5:34 बजे तक निराशा की स्थिति । तदनन्तर 31 मई के दिन 10:19 बजे तक सफलता। योजना साकार । प्रतियोगिता में सफलता। कर्ज की निवृत्ति। शेष समय निराशाजनक। मन अशान्त।

भाग्योदय टिप्स-
शनिवार के दिन मीठे तेल के पकौडे बनाकर कौओं को खिलावें।
महीने में एक दिन उपवास अवश्य रखें।
घर में टेलीफोन को अग्नि कोण से दूर रखना चाहिए।

 

वृश्चिक– तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू

1 से 5 मई तक समय अनुकूल। पूंजी का प्रतिफल प्राप्त। इच्छित घटनायें घटित होने से खुशी। 6 व 7 को योजना अधुरी। 8 से 14 की रात्रि 7:22 बजे तक परिस्थितियां पक्ष में। नवीन योजना का श्रीगणेश। वाद-विवाद का समापन। 15 व 16 को ग्रह स्थिति विपरीत। 17 से 24 की सायं 5:34 बजे तक व्यावसायिक सफलता का सुयोग। प्रगति का प्रयास सार्थक। उपहार या सम्मान का लाभ। 25 व 26 को संकल्प विकल्प से तनाव। 27 से 31 मई तक समय लाभ में सहायक। कार्य-व्यवसाय में उन्नति का सुयोग। राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग। यशमान प्रतिष्ठा में वृद्धि।

भाग्योदय टिप्स-
अपने कार्य के लिए दूसरों पर अवलम्बित न रहें।
घर की सीढ़ियों के नीचे बैठकर कोई कार्य न करें।
घर में खाली डिब्बे नहीं रखना चाहिए।

 

धनु– ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, ढ़े

1 मई को गलतफहमी के शिकार। 2 से 7 तक नवीन योजना का श्रीगणेश। आहार विहार में नवीनता। बकाये धन की प्राप्ति। 8 व 9 को कार्यों में विलम्ब। एकाग्रता का अभाव। 10 से 16 तक दिनचर्या व्यवस्थित। नवसंपर्क का सुपरिणाम। मनोकामना पूर्ण। 17 से 19 की रात्रि 7:53 बजे तक कार्यों में परेशानी। निराशा की स्थिति। 26 तक सफलता का सुअवसर। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कार्यक्षमता का विकास। 27 व 28 को योजना अधुरी। 29 से 31 मई तक आशायें फलीभूत। अधुरे कार्य पूर्णता की ओर। स्वास्थ्य में सुधार । दाम्पत्य जीवन में मधुरता।

भाग्योदय टिप्स-
शयनकक्ष में श्रृंगार-मेज उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।
घर में जूता प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ उतारें।
तिजोरी दीवार में नहीं होना चाहिए।

 

मकर– भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

1 मई को दिनचर्या व्यवस्थित। कुछेक मसले हल। 2 व 3 को कार्यों में विलम्ब। 4 से 9 तक कार्य बनने की ओर। नौकरी में प्रोन्नति । श्रेष्ठजनों से सम्पर्क। मौजमस्ती के निमित्त व्यय। 10 से 12 के दिन 10:16 बजे तक उलझनें प्रभावी। व्यवधान उपस्थित। तत्पश्चात् 19 की रात्रि 7:53 बजे तक समय शुभ। सद्विचारों का उदय। आपसी सम्बन्ध मधुर। समस्याओं का निराकरण। 21 तक नवीन समस्यायें प्रभावी। 22 से 28 तक व्यवसाय में अनुकूलता। आपसी सलाह से कामयाबी। यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि। 29 से 31 मई के दिन 10:19 बजे तक मानसिक तनाव की स्थिति।

भाग्योदय टिप्स-
देवकक्ष में देवी-देवता की पूजा-अर्चना नियमित करना चाहिए।
घर के मुख्य द्वार पर गणेश की प्रतिमा को लगाना चाहिए।
रविवार के दिन सांड को गुड खिलायें।

 

कुंभ– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

1 से 3 मई तक आत्मसंयम से कार्य सिद्धि। व्यक्तित्व का विकास। 4 व 5 को सुख शांति में कमी। 6 से 12 के दिन 10:16 बजे तक निराशा का समापन । नव प्रयास सार्थक। परोपकार की भावना। तदनन्तर 14 की रात्रि 7:22 बजे तक कार्यों में परेशानी। तत्पश्चात् 22 के दिन 7:37 बजे तक किया गया प्रयास सार्थक। आय के नवीन स्रोत। मनोविनोद के अवसर। कठिनाइयों में कमी। तदपरान्त 24 की सायं 5:34 बजे तक विवाद की आशंका। तदनन्तर 31 मई के दिन 10:19 बजे तक सफलता। पूंजी का प्रतिफल प्राप्त। मनोविनोद के अवसर। शेष समय निराशाजनक।

भाग्योदय टिप्स-
आवास में कमरों का फर्श टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए।
शयनकक्ष में बिस्तर की चादर व पर्दा काला, नीला न हो।
शयन हेतु लकड़ी का पलंग उत्तम माना जाता है।

 

मीन– दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची

1 से 5 मई तक भाग्योन्नति के नवीन आयाम। समस्या का समाधान। 6 व 7 को कठिनाइयों से अशांति। 8 से 14 की रात्रि 7:22 बजे तक संयम से कार्य सिद्धि । गलतफहमियां दूर। धनागम का सुयोग। 15 व 16 को योजना अधूरी। 17 से 24 की सायं 5:34 बजे तक सफलता का सुयोग। कुछेक समस्यायें सुलझने की ओर। मौजमस्ती के निमित्त व्यय। बकाये धन की प्राप्ति। दाम्पत्य जीवन अनकल।25 व 26 को कार्यों में अडचनें। 27 से 31 मई तक प्रगति का मार्ग प्रशस्त। आपसी गलतफहमियाँ दर। मनोविनोद के सुअवसर प्राप्त । प्रेम संबंधों में प्रगाढता से मन प्रसन्न।

भाग्योदय टिप्स-
सोते समय अपना सिर उत्तर या पूर्व दिशा में रखें।
परिवार की बातों की अनदेखी न करें।
कमरे में लाल रंग का नाइट बल्ब दक्षिण दिशा में लगावें।

यह भी पढ़ें: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत से मिलती है जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली

यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत : शिवजी की कृपा से होती है ऐश्वर्य एवं वैभव की प्राप्ति

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More