मेट्रोमोनियल साइट पर मिला धोखा, शादी के ​एक दिन पहले दुल्हे ने की ऐसी हरकत कि…

0

मेट्रोमोनियल साइट shaadi.com पर तय हुआ रिश्ता शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। शादी के एक दिन पहले दूल्हा नाराज हुआ और उसने शादी से इंकार कर दिया। मामला अब थाने में है। थाना पुलिस प्रकरण की जांच करने में जुटी है।

क्या है मामला-

बताया जा रहा है कि एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार की रहने वाली युवती की शादी मेट्रोमोनियल साइट shaadi.com के जरिए मुंबई के रहने वाले इंजीनियर से तय हुई थी। शादी के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय हुई थी।

शादी की कुछ रस्में आगरा में हुई। जबकि कुछ अन्य रस्मे लड़की पक्ष ने मुंबई जाकर पूरी की। लड़की और उसके पिता का कहना है कि 9 तारीख को दूल्हा अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ आगरा आ गया।

दूल्हे और उनके परिजनों के रुकने के लिए दुल्हन पक्ष ने कालिंदी विहार स्थित होटल त्याग राज में 5 कमरे बुक कराए थे। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि होटल पहुंचते ही दूल्हे और उसके परिजन नाराज हो गए।

इस बहाने किया शादी से इंकार-

स्टेटस का हवाला देते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन और उनके पिता का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी ना होने पर दूल्हे ने शादी से इनकार किया है।

इस मामले में दुल्हन पक्ष ने एत्माद्दौला थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रकरण को लेकर सीओ छत्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सांवली दुल्हन देखकर शादी से फरार हुआ दूल्हा और फिर

यह भी पढ़ें: …और इस तरह पॉर्न स्टार बनी थीं सनी लियोनी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More