सांवली दुल्हन देखकर शादी से फरार हुआ दूल्हा और फिर…

0

बारात आ चुकी थी, जयमाल होने वाला था, दुल्हन ने एंट्री की, जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को देखा वो भड़क गया। इसके बाद लड़का शादी ही छोड़ कर भाग गया। मामला प्रयागराज का है। यहां के बांका जलालापुर गांव में यह घटना हुई है।

दूल्हे का शादी को छोड़कर भागने की वजह थी कि दुल्हन का रंग सांवला था। बारात प्रतापगढ़ के फतनपुर से आई थी। दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन का सांवला रंग देखा तो भड़क गया। उसने अपने परिजनों को बुलाया। जब उन्होंने समझाने की कोशिश की तो वह बारात छोड़कर भाग निकला।

झगड़े की आशंका को देखकर बराती भी चुपचाप निकल गए। पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों को बुलाया। घंटों पंचायत की, लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला। मंगलवार रात दूल्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में घुसी, 14 की मौत

यह भी पढ़ें: PPE किट पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए साथ फेरे, इस तरह हुई शादी की बन गई मिसाल; देखें Photos और Video

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More