किन्नर कैलाश पर्वत पर मनोज ने दिया सुंदर काशी का संदेश, 5 दिन में पूरी की 15 हजार फीट ऊंची यात्रा

0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रहने वाले पर्वतारोही व श्रद्धालु मनोज त्रिपाठी ने किन्नर कैलाश पर्वत की यात्रा महज 5 दिन में पूरी कर ली। मनोज त्रिपाठी नगर निगम के लेखा विभाग में तैनात लेखा अधिकारी है।

मनोज ने किन्नर समुद्र तल से शुरू की था यात्रा

लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने 15 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित किन्नर कैलाश पर्वत की यात्रा सभी श्रद्धालुओं के साथ हिमाचल प्रदेश में स्थित किन्नर समुद्र तल से शुरू की थी। मनोज ने इतनी ऊंची यात्रा 5 दिनों के अंदर ही पूरी कर कीर्ति हासिल कर ली है। मनोज ने हिमालय हिमालय पर्वत पर चढ़ाई कर न सिर्फ वहां पर साफ-सफाई की बल्कि स्वच्छ काशी-सुंदर काशी का स्लोगन लिखी तख्ती लेकर लोगों को जागरूक भी किया।

5 दिन में 15 हजार फीट ऊंचे पर्वत पहुंचे थे मनोज 

बता दें, किन्नौर स्थित भगवान शिव के ऐतिहासिक स्थल किन्नर कैलाश जाने वाले श्रद्धालुओं में इस बार वाराणसी नगर निगम के लेखाधिकारी भी शामिल रहें। पर्वतारोहियों की यात्रा की शुरुआत में मनोज त्रिपाठी का मेडिकल कराने के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें अनुमति दी। मनोज समुद्र तल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित किन्नर कैलाश पर्वत पर 5 दिन में पहुंच गए। पर्वत पर पहुंचकर मनोज ने स्वच्छता अभियान चलाया। वहां पड़े प्लास्टिक के बोतल आदि कचरे को साफ किया और अपने साथ लेकर नीचे तक आए।

माइनस तापमान में भी हाथ में स्वच्छ काशी का स्लोगन पकड़ा

किन्नर कैलाश पर्वत पर माइनस तापमान होने के बाद भी मनोज में जोश बरकार दिखा। मनोज ने किन्नर कैलाश पर्वत पर चढ़ने के बाद थकान दूर करने के बजाय हाथ में स्वच्छ काशी, सुंदर काशी का बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। यहीं नहीं नीचे उतरने के बाद उन्होंने वहां आने वाले पर्वतारोहियों को काशी के इतिहास और वर्तमान परिदृश्य की जानकारी दी और वाराणसी आने का आमंत्रण भी दिया।

मनोज ने सुंदर काशी का दिया संदेश

लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने दूरभाष पर बताया कि इस प्राकृतिक पर्वत पर पड़े प्लास्टिक के बोतलों को उन्होंने माइनस तापमान होने के बाद भी उठाया और साफ किया। मनोज ने कहा कि प्राकृतिक पर्वत की सुंदरता बनाए रखने के लिए प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। साथ ही अपने हांथ में स्वच्छ काशी सुंदर काशी का स्लोगन भी लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब हमारे पहाड़, जंगल, नदी समुद्र सुरक्षित होंगे तभी मानव जाति भी सुरक्षित रह सकेगी।

 

Also Read : जब आजम खां ने सीओ सिटी से पूछा- ‘अखिलेश का अहसान याद है…’ तो सीओ ने दिया ये जवाब..

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More