विपक्ष को तिरस्कार के भाव से देखना बंद करें पीएम : मनमोहन सिंह

0

पूर्व प्रधनमंत्री मनमोहन सिंह के मुताबिक मोदी सरकार 70 साल में संस्थानों के लिए सबसे विनाशकारी साबित हुई है। इसके कार्यकाल के दौरान बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे नीचे है।

डॉ. मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार के कामकाज को एक अर्थशास्त्री के नजरिए से आंकते हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल गठबंधन सरकार चलाने के बावजूद हम भारत को मजबूत वृद्धि दर देने में सफल रहे।

आगे कहा कि अगर मोदी सरकार की तरह हमारे पास पूर्ण बहुमत होता तो हम आर्थिक वृद्धि दर दो अंकों तक ले जाते। यूपीए के 10 साल में औसत वृद्धि 8.1% रही। इसके विपरित पूर्ण बहुमत के बावजूद मोदी सरकार पिछले पांच साल में 8% का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

लोकतांत्रिक संस्थाएं सरकारी हमलों और दोषपूर्ण नीतियों से आहत-

एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में पूर्व पीएम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विनम्र होना चाहिए। उन्हें विपक्ष को तिरस्कार के भाव से देखना बंद करना चाहिए।

87 वर्षीय डॉ. सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सरकारी हमलों और दोषपूर्ण नीतियों से आहत है। लोकसभा चुनाव के लिए जारी महासंग्राम में वे बेशक प्रचार नहीं कर रहे लेकिन देश के माहौल और मुद्दों पर उनकी बा​रीक नज़र लगातार बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: केंद्र पर सोनिया का वार – हमें देशभक्ति की नई परिभाषा सिखाई जा रही

यह भी पढ़ें: BJP का वार – देश को तोड़ने वाला है कांग्रेस का घोषणा पत्र

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More