जानिए कैसे हुआ चमत्कार, शख्स ने ऑर्डर किया सेब, कंपनी ने भेजा iPhone

0

ये दुनिया अजब-गजब किस्सों से भरी पड़ी है। कई बार तो आपके और हमारे साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिस पर हम खुद ही यकीन नहीं कर पाते हैं तो भला दुनिया कैसे करेगी। हमलोग ऐसे कई मामले सुने होंगे, जिनमें ऑनलाइन फोन ऑर्डर करने पर लोगों को पैकेट में पत्थर मिले है। लेकिन इंग्लैंड की ये खबर तो बिल्कुल अलग है। यहां एक युवक को बिना ऑर्डर प्लेस किए महंगा फोन दिया गया है। इस अजीबोगरीब मामले के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

 

सेब के बदले कैसे मिला iPhone

इंग्लैंड में रहने वाले निक जेम्स नामक युवक ने लोकल सुपरमार्केट Tesco से सेब ऑर्डर किए थे। लेकिन जब उसे ऑर्डर मिला और उसे खोलने पर सेब की जगह उसमें से iPhone निकला तो निक बिल्कुल शॉक्ड रह गए। इसमें निक और कंपनी, दोनों की ही कोई गलती नहीं थी। निक जेम्स ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी देते हुए कंपनी को धन्यवाद कहा है।

 

यह भी पढ़ें : मुंबई स्थित अस्पताल में ICU वार्ड में लगी आग, 13 की मौत

गिफ्ट में कंपनी ने दिया iPhone SE

दरअसल, कंपनी ने ‘सुपर सब्सटिट्यूट’ प्रमोशन चलाया था। इसके तहत सामान ऑर्डर करने वाले कुछ लोगों को कंपनी की तरफ से महंगे मोबाइल गिफ्ट किए जा रहे थे। निक जेम्स उन्हीं लकी लोगों में से एक थे। निक जेम्स को गिफ्ट में iPhone SE दिया गया है। इस फोन की कीमत करीब 29 हजार रुपए से भी ज्यादा है।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More