उन्नाव कांड में माखी SO व दारोगा गिरफ्तार

0

उन्नाव में सामूहिक दुष्कर्म तथा पीडि़ता के पिता की जेल में हत्या के मामले में गिरफ्तार भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वाले तत्कालीन थानेदार तथा एक दारोगा को कल सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव में इस हाई प्रोफाइल केस के मामले में निलंबित चल रहे थानेदार अशोक सिंह भदौरिया तथा दारोगा कामता प्रताप सिंह को आज लखनऊ में सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीबीआई के आईजी जीएन गोस्वामी ने बताया कि अशोक सिंह भदौरिया और कामता प्रताप सिंह को आईपीसी की धारा 120बी, 193, 201, 218 और 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। सीबीआइ ने लंबी छानबीन के बाद कल उन्नाव के माखी थाने के तत्कालीन एसओ अशोक सिंह भदौरिया व उपनिरीक्षक कामता प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों सहित माखी थाने के छह पुलिसकर्मियों को एसआइटी की जांच के बाद निलंबित कर दिया गया था।

Also Read :  नहीं थम रहा कुत्तों का आतंक, एक और बच्ची को बनाया शिकार

दोनों की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उन्नाव जिले के कुछ बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इन दोनों को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसी सीबीआई ने दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी उन्नाव जिले के आला अधिकारियों को भी नहीं दी थी।

किशोरी के पिता की हत्या के मामले में अहम तथ्य सामने आए हैं

पीडि़त महिला का केस दर्ज करने में देरी और उसके पिता के साथ मारपीट मामले में भी दोनों की संलिप्तता सामने आई है। माना जा रहा है कि पूछताछ में दोनों दरोगा उन अधिकारियों के नाम का खुलासा कर सकते हैं, जिनके इशारे पर ऊंची पहुंच के आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई।सीबीआइ जांच में पीडि़त किशोरी के पिता की हत्या के मामले में अहम तथ्य सामने आए हैं। तत्कालीन एसओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने पीडि़त किशोरी के पिता को जेल भेजने के आपराधिक इरादे से ही फर्जी तरीके से तमंचे की बरामदगी दिखाई गई थी। यह भी साफ हो गया है कि माखी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के दबाव में थे।

सीबीआइ लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने आरोपित पुलिसकर्मी अशोक सिंह व कामता प्रसाद को गिरफ्तार किया है। सीबीआइ दोनों आरोपितों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। बताया गया आरोपित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी षड्यंत्र, साक्ष्य मिटाने व फर्जी तरीके से आम्र्स एक्ट का मुकदमा लिखे जाने के मामले में की गई है। उल्लेखनीय है कि पीडि़त किशोरी के पिता की न्यायिक अभिरक्षा में मौत हो गई थी। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है

पीडि़त किशोरी के पिता की हत्या के आरोप में विधायक सेंगर के भाई अतुल सिंह सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सीबीआइ पीडि़त किशोरी से दुष्कर्म व उसके पिता की हत्या सहित चार केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। सीबीआइ इससे पूर्व अलग-अलग आरोपों में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई अतुल सिंह, महिला आरोपित शशि सिंह सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द सीबीआइ का शिकंजा अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों पर भी कस सकता है।

हत्या की जांच में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी को बेहद अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही अब पीडि़त किशोरी के पिता को फंसाने के लिए रचे गए पुलिसिया खेल की अन्य परतें भी खुलेंगी।सीबीआइ ने लंबी छानबीन के बाद बुधवार को उन्नाव के माखी थाने के तत्कालीन एसओ अशोक सिंह भदौरिया व उपनिरीक्षक कामता प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों सहित माखी के छह पुलिसकर्मियों को एसआइटी की जांच के बाद निलंबित कर दिया गया था। सीबीआइ जांच में पीडि़त किशोरी के पिता की हत्या के मामले में अहम तथ्य सामने आए हैं। तत्कालीन एसओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने पीडि़त किशोरी के पिता को जेल भेजने के आपराधिक इरादे से ही फर्जी तरीके से तमंचे की बरामदगी दिखाई गई थी।

यह भी साफ हो गया है कि माखी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के दबाव में थे।सीबीआइ लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने आरोपित पुलिसकर्मी अशोक सिंह व कामता प्रसाद को गिरफ्तार किया है। सीबीआइ पीडि़त किशोरी से दुष्कर्म व उसके पिता की हत्या सहित चार केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। सीबीआइ इससे पूर्व अलग-अलग आरोपों में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई अतुल सिंह, महिला आरोपित शशि सिंह सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द सीबीआइ का शिकंजा अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों पर भी कस सकता है। हत्या की जांच में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी को बेहद अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही अब पीडि़त किशोरी के पिता को फंसाने के लिए रचे गए पुलिसिया खेल की अन्य परतें भी खुलेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More