महात्मा गांधी की जयंती आज, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

0

हर साल देश में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इस साल 152वीं जयंती है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।

mahatma gandhi

महात्‍मा गांधी की जयंती के खास अवसर पर आज राजघाट स्थित गांधी समाधि स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है।

इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

kovind modi

sonia gandhi

भारत की आजादी में निभाई अहम भूमिका-

गांजी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी थी। भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले गांधी, आजादी की लड़ाई में 1915 से सक्रिय हुए।

वैसे तो आजादी की जंग उसके कई दशकों पहले से चल रही थी। लेकिन गांधी जी की एंट्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जान फूंकी।

gandhi ji

महात्मा गांधी ने जिस तरह से अंहिसा को अपना कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान महात्मा गांधी ने कई अनशन किए। जिससे अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।

गांधी जी के अंहिसा के रास्ते को याद कर उनके जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज गांधी जयंती के मौके पर बापू को पूरा देश नमन कर रहा है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग में अब खबर नहीं एंटरटेनमेंट परोस रहे न्यूज चैनल

यह भी पढ़ें: कभी प्लेन में नहीं बैठे महात्मा गांधी, ताउम्र रहे शाकाहारी; जानें राष्ट्रपिता से जुड़े रोचक तथ्य

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More