कभी प्लेन में नहीं बैठे महात्मा गांधी, ताउम्र रहे शाकाहारी; जानें राष्ट्रपिता से जुड़े रोचक तथ्य

0

हर साल देश में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इस साल 152वीं जयंती है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।

गांजी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी थी। भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले गांधी, आजादी की लड़ाई में 1915 से सक्रिय हुए। वैसे तो आजादी की जंग उसके कई दशकों पहले से चल रही थी। लेकिन गांधी जी की एंट्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जान फूंकी।

gandhi

महात्मा गांधी ने जिस तरह से अंहिसा को अपना कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान महात्मा गांधी ने कई अनशन किए। जिससे अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। गांधी जी के अंहिसा के रास्ते को याद कर उनके जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

बापू के विचार न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के हर वर्ग के लोगों का मार्गदर्शन करती है। आज हम आपको बताएंगे राष्ट्रपित महात्मा गांधी से जुड़े 10 रोचक तथ्य जिसके बारे में आपने शायद नहीं सुना होगा।

महात्मा गांधी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-

mahatma gandhi

  • गांधी जी का जन्म शुक्रवार 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था, वहीं भारत को स्वतंत्रता भी शुक्रवार के दिन 15 अगस्त 1947 को मिली थी और गांधी जी की हत्या का दिन भी शुक्रवार ही था।
  • वह अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थे। उनसे बड़े दो भाई और एक बहन थी।
  • महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर पूरे दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।
  • गांधी जी अफ्रीका में अपने सत्याग्रह के दौरान लगभग 1100 एकड़ में एक कॉलनी ट़लस्टॉय फॉर्म की स्थापना की थी।
  • महात्मा गांधी जी को फुटबॉल खेल से बहुत लगाव था।

gandhi 1

  • गांधी जी सभी भारतीयों से समानता दिखाने के लिए बिना सिले हुए कपड़े पहनते थे। उनका कथन था वह तभी अपने पूरे तन को कवर करेंगे जब सभी भारतीयों के पास पूरे तन का कपड़ा होगा।
  • बापू के आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत किसी को भी फोटो लेने की इजाजत नहीं देते थे। अंग्रेजों का ऐसा मानना था कि तस्वीर से आंदोलन बहुत बड़ा हो सकता है।
  • महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन बापू से खासे प्रभावित थे। आइंस्टीन ने कहा था कि लोगों को यकीन नहीं होगा कि कभी ऐसा इंसान भी इस धरती पर आया था।
  • भीमराव अंबेडकर महात्मा गांधी के धुर विरोधी थे, लेकिन महात्मा गांधी के सिफारिश पर ही उन्हें संविधान सभा में शामिल किया गया था।
  • गांजी कभी अमेरिका नहीं गए और न ही कभी प्लेन में बैठे।
  • महात्मा गांधी शुद्ध शाकाहारी थे।

यह भी पढ़ें: बनारस में पत्रकार की मौत पर क्यों राजनीति कर रही है कांग्रेस ?

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग में अब खबर नहीं एंटरटेनमेंट परोस रहे न्यूज चैनल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More