बेटी से सीखी अंग्रेजी, दिया एग्जाम; भावुक कर देगी महिला किसान की कहानी

0

एक मेहनतकश महिला ने किसानी करते हुए अपनी बेटी से अंग्रेजी सीखी और 10वीं की परीक्षा दी। यह कहानी है महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली सविता डकले की।

दरअसल, सविता के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण 9वीं के बाद वह फैक्ट्री में काम करने लगीं। उनका पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का सपना अधूरा रह गया।

सविता पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थीं। पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते और मां सब्जी बेचती थीं। 17-18 साल की उम्र में औरंगाबाद के ही एक किसान परिवार में सविता की शादी कर दी गई।

बेटी से अंग्रेजी सीख दी परीक्षा-

किसी दिन गांव में महिलाओं को सशक्त बनाने वाली एक संस्था आई। संस्था के साथ जुड़ कर सविता ने अलग-अलग कार्यक्रमों में​ हिस्सा लेकर लोगों खेती के गुर सिखाने लगीं।

सविता के दो बच्चे हैं। दोनों अंग्रेजी ​मीडियम में पढ़ते हैं। खेती से बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा था तो सविता ने दूसरों की खेतों में मजदूरी भी करनी शुरू कर दी।

गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं सविता ने पिछली बार 10वीं की परीक्षा दी लेकिन वह अंग्रेजी में फेल हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से अंग्रेजी सीखी और इस साल फिर से अंग्रेजी की परीक्षा दी है। पास होने के बाद वह आगे की पढ़ाई जारी रखेंगी।

यह भी पढ़ें: गैराज में रहे, ड्रिलिंग फर्म में किया काम, स्‍ट्रगल याद कर रो पड़े धर्मेंद्र

यह भी पढ़ें: 3 साल की बच्ची ने गाया ‘दिल है छोटा सा’, देखें दिल छू लेने वाला Video

 

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More