महाराष्ट्र में बारिश का क़हर, रत्नागिरी में भारी बारिश के कारण डूबा बांध

0

महाराष्ट्र के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण देश की आर्थिक राजधानी जलमग्न हो गई। रत्नागिरी में भारी बारिश के कारण एक बांध डूब गया है जिसमें कई लोगों के बह जाने की ख़बर है। खबरों के मुताबिक 22 से 24 लोगों के लापता हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने 2 लोगों के शव बरामद किए हैं।

कल भी भारी बारिश के कारण मुंबई में दीवार गिरने की घटना सहित महाराष्ट्र में हुई विभिन्न घटनाओं में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल, वायु और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों और विमानों को रद्द करना पड़ा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कल बीएमसी आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और स्थानीय निकाय अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया। मुंबई समेत समस्त उत्तरी कोंकण क्षेत्र में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने ज्यादातर मुंबई और उपनगरों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश तेज होने की आशंका जताई है।

अपनी जिंदादली के लिए जाने जाने वाली मुंबई कुदरत के इस कहर के कारण ठहर सी गई है। हाल ये है कि सड़क से लेकर रेल और हवाई मार्ग बाधित हो गया है। खराब मौसम के चलते मुम्बई के ‘छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर 54 विमानों के मार्ग बदले गए और 52 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मध्य रेलवे ने पटरियों पर पानी भरने के कारण कुछ ही मार्गों पर ट्रेन चलाने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: रुकी मायानगरी की रफ़्तार, बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: मुंबई की बारिश बनी आफत, हाई टाइड का अलर्ट जारी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More