महाराष्ट्र : कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि, कुल संख्या हुई इतनी

महाराष्ट्र में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या में शुक्रवार सुबह 26 की और बढ़ोतरी हो गई। अब तक ये कुल संख्या 1,390 हो गई है

0

महाराष्ट्र में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या में शुक्रवार सुबह 26 की और बढ़ोतरी हो गई। अब तक ये कुल संख्या 1,390 हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को मुंबई के धारावी स्लम इलाके में 5 नए मामले मिले जिससे अब धारावी में कुल 22 मामले हो गए हैं। गुरुवार तक यहां 17 मामले थे।

दिल्ली में तबलीगी जमात में भाग लेने वाले दो अन्य लोग भी मुंबई में पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं दादर में 3 नए मामले आए, जिनमें निजी अस्पताल सुश्रुषा की दो नर्स शामिल हैं। राज्य में मुंबई के बाहर पुणे में 9 नए मामले, अकोला में 4, बुलढाणा में 2 और रत्नागिरी में 1 मामला दर्ज हुआ है। वहीं 25 मौतें हुईं हैं। अब तक किसी राज्य में सबसे अधिक महाराष्ट्र में कुल 97 मौतें हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई : आदित्य ठाकरे के समर्थन में लगे पोस्टर, बताया भावी मुख्यमंत्री

भारत में 6,412 लोगों में संक्रमण की पुष्टि-

Corona virus

भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 6,412 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 199 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 5,709 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य में टाल सकती है आईपीएल के मैच?

यह भी पढ़ें: कोरोना: बचाव के उपायों से तय होगा भविष्य

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More