वीडियो : प्यार करने की मिली ये सज़ा, महिला ने पति को कंधे पर बैठकर घुमाया

0

मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। कथित तौर पर किसी दूसरी जाति के पुरुष से प्रेम संबंधों के चलते एक महिला को यहां सार्वजनिक तौर पर सजा दी गई। महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर चलने की सजा सुनाई गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला राजधानी भोपाल से करीब 340 किलोमीटर दूर झाबुआ जिले के देवीगढ़ गांव का है। वीडियो में साफ ​देखा जा सकता है कि महिला अपने प्रेमी को कंधे पर लेकर जा रही है। उसके आस-पास कुछ पुरुष भी चले रहे है जो करीब सभी आयु वर्ग से हैं।

पुलिस ने लिया संज्ञान-

आसपास देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे खेतों और पगडंडियों से होकर गुजर रहे हैं। इनमें से कुछ चिल्ला रहे है, कुछ नाच रहे हैं और महिला की हालत पर हंस रहे हैं। इनमें से कुछ अपने मोबाइल में इस घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जैन के मुताबिक इस मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

यह भी पढ़ें: लेखक ने CM योगी पर टिप्पणी करने की सारे हदें की पार, दर्ज हुई FIR

यह भी पढ़ें: 9 साल की रिपोर्टर, दुनिया फैन है जिसकी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More