MP उपचुनाव : BJP ने जारी की 28 उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस से आए सभी 22 पूर्व विधायकों को मिला टिकट

0

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 28 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 25 उन नेताओं के नाम शामिल हैं जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार रात को उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

इस सूची के मुताबिक, जौरा से सूबेदार सिंह राजौधा, सुमावली से एंदल सिंह कंसाना, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, दिमनी से गिर्राज दंडोतिया, अंबाह से कमलेश जाटव, मेहगांव से ओपीएस भदौरिया, गोहद से रणवीर सिंह जाटव, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल, डबरा से इमरती देवी, भांडेर से रक्षा संतराम सरोनिया, करैरा से जसवंत जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह पोहरी से सुरेश धाकड़, बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोकनगर से जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, मलेहरा से प्रद्युम्न सिंह लोधी, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, सांची से प्रभु राम चौधरी, ब्यावरा से नारायण सिंह पवार, आगर से मनोज ऊंटवाल, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, मांधाता से नारायण पटेल, नेपानगर से सुमित्रा देवी कास्डेकर, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांवेर से तुलसीराम सिलावट और सुवासरा से हरदीप सिंह डंग को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस तैयार

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उप-चुनाव: उम्मीदवारों की पहली सूची के साथ कांग्रेस में असंतोष

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More