‘लखनऊ’ में धूमधाम से मना दशहरा और नवमी का पर्व

0

नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को घरों और मंदिरों में मां सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। चूंकि व्रत उपवास पूजन अनुष्ठान का अंतिम दिन था इसलिए बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिरों में माता के दर्शन किए। नवमी पर कन्या भोग की भी परंपरा है इसलिए घरों और मंदिरों में भी कन्या भोग के आयोजन हुए। नवमी पर शहर की गली-गली में बाल देवियां खुशी से चहकती नजर आईं।

प्रतिमा  विर्सजन के लिए जाते भक्तों की रौनक

कन्याओं के सिर पर माता की चुनरी बंधी थी और माथे पर रोली का तिलक लगा था। हाथों में प्रसाद और भेंटे थीं। कई जगह सैकड़ों कन्याओं को बैठाकर भोग लगाया गया। इस दौरान सड़कों पर भी डीजे की म्यूजिक और बाजे गाजे के साथ माता का विर्सजन के लिए जाते भक्तों की रौनक रहीं।

also read : मोदी सरकार ने लाखों को किया बेरोजगार : जयंत चौधरी

सबसे ऊंचे रावण का यहां होगा दहन…

आज राजधानी के हर गली मोहल्लें में मां दुर्गा की प्रतिमा का विर्सजन तो दूसरी तरफ रावण बन के तैयार हैं। दशहरा के मौके पर कुछ खुद के अंदर की बुराई को रावण के रुप में खत्म करने का प्रण ले रहा हैं। इसी प्रकार से लखनऊ के ऐशबाग बीते दिनों से चल रहीं रामलीला और रावण दहन किया जाएगा। ऐशबाग में हर साल सबसे बड़ा रावण फूंका जाता हैं।

आग लगने पर जनेऊ टूटे तो आतिशबाजी शुरू हो जाए

सबसे ऊंचा 121 फुट का रावण ऐशबाग रामलीला मैदान में रात नौ बजे जलेगा। यहां पुतला दहन के साथ कन्या भ्रूण हत्या और तुष्टिकरण खत्म करने का संदेश दिया जाएगा। यहां रावण की जनेऊ में पटाखों की लड़ी लगाई गई है जिससे आग लगने पर जनेऊ टूटे तो आतिशबाजी शुरू हो जाए।

also read : अच्छी मानसिक स्थिति में हैं डिएगो कोस्टा : सिमोन

अमेरिकन लाइट के साथ चरखी लगाई जाएगी

ऐशबाग रामलीला समिति के सचिव आदित्य द्विवेदी ने बताया कि लोग एलईडी स्क्रीन पर मैदान के बाहर भी रावण दहन देख सकेंगे। महानगर रामलीला ग्राउंड में रात 8:00 बजे 50 फुटे रावण और 45 फुट के मेघनाद के पुतले का दहन होगा। इसी तरह में निगोहां में रावण के 52 फुट के पुतले का दहन होगा। दहन के बाद जवाबी आतिशबाजी का मुकबला होगा। समिति के उमेश गुप्ता ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि महंत देव्या गिरि होंगी।चौक की श्री शिशु बाल रामलीला में 2 अक्टूबर को रावण दहन होगा। पुतले में मेहताब व अमेरिकन लाइट के साथ चरखी लगाई जाएगी।

also read : अयोध्या में 2019 से पहले बनेगा राम मंदिर : मंत्री

असत्य पर सत्य की जीत का दिन

इस बार यहां 70 फुट का रावण और 65 फुट का मेघनाद का पुतला बनाया जा रहा है।विजयदशमी पर आलमबाग के सनातन धर्म मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। मौसमगंज से भी भव्य श्रीराम बारात निकलेगा जो गोमती घाट तक आएगी। शारदीय नवरात्र के नौ दिन बीते। आज दशहरा है यानी रा‌वण दहन का दिन। असत्य पर सत्य की जीत का दिन।

also read : दोहरे शतक से चूके एल्गर, बांग्लादेश लड़खड़ाई

सामाजिक बुराइयों के खात्मे का संदेश देने का भी इंतजाम है

इसके लिए जगह-जगह तैयारी चल रही है। कई जगह रावण दहन के साथ सामाजिक बुराइयों के खात्मे का संदेश देने का भी इंतजाम है। इसके साथ आतिशबाजी भी होगी ताकि रात को रावण जले तो असत्य के अंधेरे पर सत्य का उजियारा छा जाए। एलडीए कॉलोनी और चिनहट की रामलीला में 60 फुटे रावण और 50 फुटे मेघनाद का दहन होगा। एलडीए कॉलोनी रामलीला संयोजक आलोक शुक्ल ने बताया कि पुतला दहन के समय नगवां बाराबंकी के आतिशबाज कोतवाल और मलिहाबाद के रौशन मियां आतिशबाजी करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More