प्री मानसून ने दी लखनऊवासियों को गर्मी से राहत

दक्षिण-पश्चिमी मानसून वाराणसी और गोरखपुर सहित उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में पहुच गया है। जल्‍दी ही लखनऊ पहुंचने की उम्‍मीद है।

बंगाल की खाड़ी से उठकर मानसूनी हवाएं प्रदेश के पूर्वी भाग में प्रवेश कर चुकी हैं। बलिया में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा वर्षा हुई।

वहीं गाजीपुर में 54 मिलीमीटर, गोरखपुर में 17 मिलीमीटर और वाराणसी में 4 दशमलव एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

बात करें अगर राजधानी लखनऊ की तो यहां भी लोगों को प्री मानसून बरसात ने गर्मी से राहत दी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी भागों में काफी स्थानों पर और पश्चिमी भाग में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

इन जगहों पर मानसून कर चुका है प्रवेश-

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित कई राज्यों तक बढ़ गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक के.जे.रमेश ने बताया कि मॉनसून काफी सक्रिय है।

मानसून 2019 कभी एक्टिव मानसून कंडीशन से चल रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों में काफी तेजी आई है, अच्छी बारिश विस्तार से हुई है।

मानसून अभी तक साऊथ कोंकण, पूरा कर्नाटक और पूरा आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पूरा उत्तर पूर्व इलाकों में मानसून प्रवेश कर चुका है।

यह भी पढ़ें: UP की गर्मी बनी काल, स्लीपर कोच में हुई केरल के चार लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इतिहास का सबसे गर्म दिन, 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)