पेशी पर आया सीरियल किलर कर रहा था पार्टी, लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने सीरियल किलर और गैंगस्टर सोहराब को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह ​दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ पार्टी कर रहा था।

सोहराब को दिल्ली पुलिस कानपुर में पेशी के लिए लेकर गई थी।

इसके बाद उसे लखनऊ ले जाया गया जहां एक होटल में ठहराया गया।

इस होटल में सोहराब अपनी पत्नी और बहन के साथ पार्टी कर रहा था।

फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिना आईडी के ​बुक कराए थे कमरे-

दिल्ली पुलिस अभिरक्षा में होटल में रुका सीरियल किलर सोहराब पकड़ा गया।

कानपुर में पेशी के बाद लखनऊ में गुरुवार को सोहराब की पेशी थी।

पेशी से पहले सोहराब ऐशबाग के श्री होटल में दिल्ली पुलिस के साथ ऐश कर रहा था।

श्री होटल के स्टैंड संचालक सोनू रावत ने 3 कमरे बुक कराए थे।

बिना आईडी लिए श्री होटल के तीन कमरे 201, 202 और 206 बुक थे।

होटल के दो कमरों में दिल्ली पुलिस के 6 पुलिसकर्मी रुके थे।

होटल के कमरे 206 में सोहराब अपनी पत्नी और बहन के साथ दरबार लगाया था।

दिल्ली पुलिस के 6 जवान भी हिरासत में-

एसपी पश्चिम विकास चंद्रा त्रिपाठी की टीम ने गैंगस्टर सोहराब को होटल में धर दबोचा।

दिल्ली पुलिस के 1 एएसआई, 1 हेड कांस्टेबल, 4 कांस्टेबल भी हिरासत में लिए गए।

कानपुर में पेशी के बाद सोहराब को लेकर दिल्ली पुलिस लखनऊ पहुंच गई।

लखनऊ पुलिस को बिना सूचना दिए होटल में गैंगस्टर सोहराब को दिल्ली पुलिस लेकर पहुंची।

यह भी पढ़ें: दिन में करता था सिलाई और रात में सीरियल किलर

यह भी पढ़ें: INS विक्रमादित्य पर राजनाथ सिंह ने गुजारी रात, कहा- 26/11 घटना को नहीं भूल सकते

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)