ऑस्ट्रेलिया में प्रेमी ने की भारतीय छात्रा की दर्दनाक हत्या, कब्र में जिंदा दफनाया

0

भारतीय निर्सिंगि छात्रा को ऑस्ट्रेलिया में उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। यहीं नहीं हत्या के बाद प्रेमी ने छात्रा को कब्र में जिंदा ही दफना दिया। मृतिका जैसमीन कौर एडिलेड शहर में रह रही थी। भारतीय छात्रा की मौत की हकीकत दो साल बाद कोर्ट में सामने आई है।

दो साल बाद हुआ हत्याकांड का खुलासा

यह पूरी घटना दो साल पहले की है। भारतीय छात्रा की हत्या की गुल्थी दो साल बाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुलझी है। कोर्ट में बताया गया कि साल 2021 में  प्रेमी ने 21 वर्षीय प्रेमिका से बदला लेने के लिए  उसका अपहरण किया था। उसके बाद  उसे जिंदा दफना दिया था। जानकारी के अनुसार, मृतका जैसमीन को आरोपी अपहरण कर लगभग 650 किलोमीटर दूर ले गया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया राज्य के सुदूर फ्लिंडर्स रेंज में जिंदा दफना दिया था।

2021 में हुई थी जैसमीन की हत्या

दरअसल, एडिलेड शहर की जैसमीन कौर की हत्या तारिकजोत सिंह ने मार्च 2021 में हत्या कर दी थी। कौर को 5 मार्च 2021 को उसके कार्यस्थल से अपहरण कर लिया गया था और एक कार में केबल से बांधकर 400 मील से अधिक दूरी पर ले जाया गया था।आरोपी ने कौर के गले पर कई चीरे भी लगाए थे, जिसके बाद उसे एक कब्र में दफना दिया। 6 मार्च को किसी समय कौर की मृत्यु हो गई। आरोपी तारिजोत हत्या के लिए बाद में दोषी ठहराया गया, लेकिन बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सजा सुनाए जाने के दौरान इसका भयानक विवरण सामने आया।

प्रेमी ने खुद कबूली वारदात

आरोपी प्रेमी ने शुरू में हत्या से इनकार कर दिया था। प्रेमी ने कहा था कि जैसमीन कौर ने आत्महत्या की थी। इसलिए उसने जैसमीन के शव को दफना दिया था। लेकिन इस साल की शुरुआत में मुकदमा चलने से पहले आरोपी प्रेमी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। आरोपी खुद अधिकारियों को उसके दफन स्थल पर ले गया था। वहां अधिकारियों को जैसमीन कौर के जूते, चश्मा और काम के नाम का बैज एक कूड़ेदान में लूप वाली केबल टाई के साथ मिला।

 

Also Read : क्या आंतकी देश बन रहा रूस, यूक्रेन फिर बरसाई मिसाइलें, 60 अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More