Love Jihad : पूणे में केरला स्टोरी जैसी घटना, बुर्के में डरी-सहमी 16 साल की बेटी को देख रो पड़ी मां

0

10वीं कक्षा में पढ़ रही 16 वर्षीय बच्ची का 4 साल पहले अपहरण हुआ था। माता-पिता ने जैसे-तैसे पता लगाया तो पता चला कि उसे जावेद नाम के युवक ने किडनैप किया है। पिछले 4 साल से परिवार अपनी बच्ची को ढूंढ रहा था। फिर भाई को उसके दोस्तों से जावेद का पता लगा। माता-पिता बच्ची को लेने जावेद के घर पहुंचे। जैसे ही घर खुला तो माता-पिता दोनों सीधे कमरे की ओर दौड़े, जहां काले बुर्के में लिपटी उनकी बच्ची डरी-सहमी खड़ी थी। जैसे ही मां ने बच्ची के सिर पर हाथ सहलाने के लिए उठाया तो बच्ची डर गई। मानो वह काफी समय से गहरे तनाव में हो… 

हाल ही में केरला स्टोरी फिल्म ने लवजिहाद के मुद्दे को ताजा कर दिया था। लोगों ने इस फिल्म में गलत कंटेंट दिखाने का दावा किया था। मगर वहीं कुछ लोगों ने फिल्म में लव जिहाद की दिखाई गई घटना को सची घटना बताया है। इस फिल्म के जैसा ही लव जिहाद का एक मामला महाराष्ट्र के पुणे में देखने को मिला है। यहां जावेद नाम के लड़के ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उसका अपहरण किया। फिर कमरे में बंद कर जबरन उसका रेप किया और उसे मांसिक वेदना पहुंचाई। करीब 6 महीने तक नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया। बच्ची से प्रॉस्टीट्यूट का काम भी कराया। इसके बाद जबरन नाबालिग का मतांतरण करा कर उससे निकाह कर  लिया।

20 मई को गिरफ्तार हुआ जावेद

पुलिस ने 20 मई को 22 वर्षीय जावेद शेख़ नाम के युवक को पुणे के मंचर शहर में एक नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण करने, उसका यौन उत्पीड़न करने और फिर उससे जबरन निकाह करने के आरोप में गिरफ्तार कर  लिया। पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) और 376 (रेप करने) और पोक्सो की धारा 4, 6, 8, और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता जब 16 साल की थी तब उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया।

4 साल पहले रची थी लव जिहाद की साजिश

लव जिहाद का यह मामला साल 2019 का है। जब पीड़िता ने एसएससी बोर्ड की आखिरी विषय की परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद वह घर के लिए तो निकली, लेकिन वो घर नहीं पहुंची। जिसके बाद काफी तलाश के बाद भी घरवालों को वो कहीं नहीं मिली। लड़की के पिता ने पुलिस चौकी में लड़की के गायब होने की शिकायत भी दर्ज करवाई। जिसमें दावा किया था कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। 4 साल बीत गए, लेकिन पुलिस प्रशासन बच्ची को ढूंढने में नाकाम नज़र आया। लड़की के परिजन भी लड़की और उसका अपहरण करने वाले लड़के की तलाश कर रहे थे। बच्ची के पिता ने मामले की जांच कराने के लिए प्रशासन को कई पत्र भी लिखे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

16 मई को भाई को पता चला जावेद का पता

इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को जावेद शेख नामक एक मुस्लिम व्यक्ति ने किडनैप किया है। उसने उनकी बेटी को प्यार में फंसाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित लड़की के भाई ने हाल ही में इस मामले पर अपने दोस्तों से चर्चा की और फिर उन लोगों ने भी लड़की को ढूंढना शुरू कर दिया। कई दिनों तक मेहनत करने के बाद उन्हें पता चला कि जावेद मंचर शहर का रहने वाला है। इसके बाद पीड़ित का भाई और उसके दोस्त जावेद की तलाश करने लगे। उन्होंने उस इलाक़े का पता लगाया जहां वह रहता है और कई दिनों तक उस घर पर उन लोगों ने नज़र रखी थी। उन्होंने उस घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की और उन्हें पता चला कि पड़ोसियों ने जावेद के घर में एक नई लड़की देखी थी। जिसके बाद इस साल 16 मई को लड़की को उसके भाई और उसके दोस्तों ने घर में घुसकर रेस्क्यू कर लिया और अपने घर ले आए।

पीटने के बाद बच्ची का करते थे रेप

पीड़ित लड़की ने कहा कि जावेद और उसके परिवार के सदस्य उसके साथ मारपीट करते थे। उसने यह भी कहा कि उसके साथ रेप किया गया और उसे एक अपार्टमेंट में महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया। 20 मई को परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया गया कि जावेद ने 2019 में उनकी लड़की का अपहरण किया।

जब पीड़िता 18 वर्ष की हुई तो पढ़ लिया निकाह

शिकायत में लड़की ने यह भी कहा कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और फिर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ रेप किया। आरोपी जावेद ने दिसंबर 2020 में इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार लड़की से शादी कर ली थी, निकाहनामा के मुताबिक़ लड़की की उम्र 18 और जावेद की 21 बताई गई है। वहीं दोनों के आधार कार्ड के अनुसार पीड़ित लड़की का जन्म 2002 और आरोपी जावेद का जन्म 2001 में हुआ था।

निकाहनामा में लड़की का धर्म इस्लाम दिखाया

निकाहनामे में शादी को वैध दिखाने के लिए लड़की की उम्र 18 साल थी। आरोपी की उम्र को 21 साल दिखाई गई है जबकि आधारकार्ड के मुताबिक़ उस समय वो 19 साल का था। भारत में कानूनी तौर पर शादी करने के लिए लड़के की उम्र 21 साल होनी चाहिए। साथ ही ‘निकाहनामा’ में यह भी कहा गया है कि शादी करने वाले लड़का लड़की दोनों का धर्म इस्लाम है।

पीड़िता के शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान

पीड़ित लड़की ने दावा करते हुए कहा- “उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया। मुझे बहुत मारा इतना ही नहीं मुझे जली हुई सिगरेट से जलाया भी गया।” इस मामले में मंचर पुलिस ने 17 मई को जावेद को गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने साल 2019 के मामले में गिरफ़्तार किया है।

Also Read : इस विटामिन की कमी से गिर रहें बाल, अंकुरित अनाज को डाइट में करें शामिल

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More