Shadi Shubh Muhurat 2022: नए साल में खूब हैं शादियों के शुभ मुहूर्त, इन तीन महीनों में लगेगा ब्रेक

कोरोना के चलते पिछले साल शादियों का सीजन बिल्कुल फीका रहा था। वहीं आने वाला साल 2022 शादियों के शुभ मुहूर्त के लिए बेहद खास है।

0

कोरोना के चलते पिछले साल शादियों का सीजन बिल्कुल फीका रहा था। वहीं आने वाला साल 2022 शादियों के शुभ मुहूर्त के लिए बेहद खास है। 2022 जनवरी से दिसंबर तक शादी की खूब शहनाइयां बजने वाली है। दरअसल, 2022 में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर को छोड़कर सभी महीनों में शादी के शुभ मुहूर्त हैं। आइये आपको बताते हैं कि शादी के लिए कौन-कौन से महीने में शुभ तारीख है।

इन तीन महीनों में नहीं है कोई शुभ मुहूर्त:

दरअसल, 2022 के अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं हैं, क्योंकि इन महीनों में चातुर्मास पड़ रहा है।

2022 में शादी के शुभ मुहूर्त:

2022 (जनवरी) : 22, 23, 24 और 25 तारीख शादी का शुभ मुहूर्त होगा।

2022 (फरवरी) : 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख शादी का शुभ मुहूर्त हैं।

2022 (मार्च) : इस महीने में केवल 4 और 9 तारीख को शादी का शुभ मुहूर्त है।

2022 (अप्रैल) : 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 शादी का शुभ मुहूर्त है।

2022 (मई) : इस महीने में शादी के लिए बहुत खास अक्षय तृतीया (2 और 3) के साथ ही 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तक शादी के शुभ मुहू्र्त हैं।

2022 (जून) : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

2022 (जुलाई) : 4, 6, 7, 8 और 9 को शुभ मुहूर्त हैं।

2022 (नवंबर) : 25, 26, 28 और 29 तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

2022 (दिसंबर) : इस महीने के आखिरी में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त होगा।

 

यह भी पढ़ें: विक-कैट वेडिंग: विक्की- कैटरीना की शादी आज, इस शुभ मुहूर्त में लेंगे सात फेरे

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More