जब विपत्ति आती है तो वह चारों ओर से आती है। Lockdown के चलते रोजी रोटी छिनने के बाद चंडीगढ़ से भूखे-प्यासे पैदल गोरखपुर जा रहे चार मजदूरों के साथ सहारनपुर जिले में बदमाशों ने लूटपाट की। हथियार दिखाकर बदमाशों ने उनके पास रखी दो हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए। किसी तरह Lockdown पीड़ित मजदूर भगवानपुर की काली नदी चौक पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : आर्थिक और मानवीय संकट की आहट न बने लॉकडाउन
पुलिस ने मजदूरों को खाना खिलाया
यहां उत्तराखंड पुलिस ने न केवल मजदूरों को खाना खिलाया बल्कि तेल के टैंकर से नि:शुल्क गोरखपुर जाने की व्यवस्था भी कर दी। गोरखपुर निवासी रामधन, सुरेश कुमार, जनार्दन लाल और धर्मदास चंडीगढ़ स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन होने के कारण फैक्टरी मालिक ने उनको बाहर निकाल दिया।
शनिवार रात सहारनपुर जिले में प्रवेश ही लुटे
रोजी रोटी का संकट खड़ा होने के बाद उन्हें केवल घर दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि घर आने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो पैदल ही गोरखपुर के लिए निकल पड़े। शनिवार रात जैसे ही उन्होंने सहारनपुर जिले में प्रवेश किया तो रास्ते में दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोक लिया।
यह भी पढ़ें : मंडियों में दिख रही है मनमानी तो दुकानों पर दिख रही है ‘सोशल डिस्टेंसिंग’
बदमाश विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गए
बदमाशों ने उनसे दो हजार की नगदी लूट ली और विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गए। तड़के करीब चार बजे वे भगवानपुर क्षेत्र की काली नदी पुलिस चौकी पर पहुंचे। यहां पुलिस को अपनी आपबीती बताते समय Lockdown पीड़ित मजदूर रोने लगे और कहा कि भूखे पेट पैदल चला नहीं जा रहा है।
लिस कर्मचारियों से खाना तैयार कराया
चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने पुलिस कर्मचारियों से खाना तैयार कराया और चारों मजदूरों को खाना खिलाया। इसके बाद एक तेल के टैंकर पर बैठाकर उनको गोरखपुर भेजा दिया। एसआई प्रदीप रावत ने बताया कि रात में चारों मजदूरों को सहारनपुर जिले में लूट लिया गया था। उन्हें पुलिस चौकी पर खाना खिलाकर भेजा गया है।
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)