यूपी: गश्त से वापस लौट रहे दरोगा पर तेंदुए ने किया हमला, 7 घायल

0

बहराइचः प्रतापपुर गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ गांव में पहुंच गया। तेंदुए ने गश्त से वापस लौट रहे उपनिरीक्षक, वन दरोगा समेत सात लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जाल लगाया है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया जाल

मोतीपुर, मुर्तिहा पुलिस के साथ तीन रेंज के वनकर्मी गश्त कर रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल क्षेत्र के निकट जाल लगाया गया है। सूचना पाकर वन विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारियों ने दौरा किया है। घायलों को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से आर्थिक मदद की गई है।

तेंदुए के हमले से घायल

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत प्रतापपुर गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव कतर्निया के साथ लखीमपुर खीरी के धौरहरा रेंज से लगा हुआ है। गांव में गुरुवार सुबह सात बजे तेंदुए पहुंच गया। तेंदुए ने ग्राम पंचायत मजरा दुर्गागौढ़ी व पटहा गौढ़ी में जमकर उत्पात मचाया। तेंदुए ने हैंडपंप पर पानी भर रहे गांव निवासी शेखर, सिही, भिखारी व छोटेलाल पर हमला कर घायल कर दिया।

गश्त कर लौट रहे दारोगा पर तेंदुए ने किया हमला

इसी दौरान गांव से गश्त कर लौट रहे मुर्तिहा कोतवाली के उपनिरीक्षक राजकुमार रावत (50) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के उत्पात की सूचना पाकर मुर्तिहा और मोतीपुर पुलिस के साथ कतर्निघाट वन्यजीव प्रभाग व लखीमपुरी खीरी के धौरहरा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों ने जाल लगाना शुरू किया।

दरोगा बृजेश शुक्ला (45) और वन रक्षक पर हमला

इसी दौरान तेंदुए ने धौरहरा रेंज के वन दरोगा बृजेश शुक्ला (45) और वन रक्षक पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों के साथ वनकर्मियों व पुलिसकर्मियों में दहशत रहा। तेंदुआ सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक उत्पात मचाता रहा। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल लगा दिया है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : सिपाही ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का था मामला

यह भी पढ़ें: पुलिस बैरक में फांसी के फंदे से लटक महिला सिपाही ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: यूपी: नहीं थम रहा आत्महत्याओं का सिलसिला, एक और सिपाही ने लगाई फांसी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More