अब वकीलों का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

दिल्ली पुलिस के जवान काम पर लौट आए हैं लेकिन आज वकीलों के हंगामे का दिन है। रोहिणी कोर्ट के बाहर वकील प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोर्ट में वकील लोगों को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।

वकीलों और पुलिस के बीच टकराव के चलते केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट का रुख किया है।

गृह मंत्रालय ने कोर्ट से 3 नवंबर को जारी किए गए उसके आदेश पर सफाई मांगी है।

‘मीडिया को बरगलाया गया’-

मंगलवार दिनभर पुलिस का हंगामा जारी रहा था और आज यानी बुधवार को वकील हंगामा कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे वकीलों का कहना है कि मीडिया को बरगलाया गया।

वकीलों के मुताबिक़ वकीलों को पीटने का वीडियो नहीं दिखाया गया।

वकीलों की मांग, ‘वी वॉट जस्टिस’-

रोहिणी कोर्ट के बाहर प्रदर्शनकारी वकील न्याय की मांग करते हुए ‘वी वॉट जस्टिस’ नारेबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि राजधानी की सभी जिला अदालतों के वकील हड़ताल पर हैं।

राजधानी की छह जिला अदालतों जिसमें तीस हजारी, कड़कड़डूमा, साकेत, द्वारका, रोहिणी और पटियाला हाउस के वकीलों ने काम का बहिष्कार किया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: कभी भी आ सकता है राममंदिर पर फैसला, चार हजार और जवान भेजे गये

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में ऑड-ईवन योजना लागू करने की तैयारी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)