आगरा में अजय लल्लू को टांगकर थाने ले गयी पुलिस

प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग तेज

0

 

आगरा : प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस की ओर से उपलब्ध करायी गयी बसों को लेकर आगरा सीमा पर इतना तनाव बढ़ा कि यूपी कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू Lallu व उनके समर्थकों को पुलिस टांगकर थाने ले गई। इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गया है।

लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। उधर, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

प्रियंका ने किया ट्वीट

अजय कुमार Lallu को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मामले पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘यूपी सरकार ने हद कर दी है। जब राजनीतिक परहेजों के परे करते हुए त्रस्त और असहाय प्रवासी भाई-बहनों की मदद करने का मौका मिला तो दुनिया भर की बाधाओं को सामने रख दिया।

हमारी बसों को मत ठुकराईये

Lallu ने लिखा—योगी जी इन बसों पर आप चाहें तो बीजेपी का बैनर लगवा दीजिए, अपने पोस्टर बेशक लगवा दीजिए लेकिन हमारे सेवाभाव को मत ठुकराइए। इस राजनीतिक खिलवाड़ में तीन दिन बर्बाद हो चुके हैं। इन तीन दिनों में हमारे देशवासी सड़कों पर चलते हुए दम तोड़ रहे हैं।’

क्या बोले यूपी कांग्रेस चीफ

बसों को इजाजत न देने के मामले में अजय कुमार Lallu ने आगे कहा, ‘हम-गरीब मजलूम श्रमिकों को उनके घरों तक छोड़ना चाहते हैं लेकिन यह सरकार संवेदनहीनता की सारी पराकाष्ठा पार कर चुकी है। यह सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक अपने घरों तक पहुंचें। सरकार को हम बताना चाहते हैं कि श्रमिक भाइयों को उनके घरों तक अपनी बसों से पहुंचाने के लिए हम संकल्पित हैं।’

यूपी पुलिस और अजय कुमार Lallu के बीच बहस

इससे पहले इमरान प्रतापगढ़ी के ट्विटर अकाउंट से अपलोड किए गए वीडियो में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार Lallu यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ”हमारी 1000 बसें तैयार हैं। हमें जाने दीजिए ताकि प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया जा सके। बाकी आपकी सरकार भाषण दे रही है।’

‘…कांग्रेस की पुरानी आदत’

उधर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, ‘पूरे देश में श्रमिकों को लाने का कहीं काम किया गया है तो वह यूपी सरकार ने किया है। इस समय सभी को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने गुमराह करने का काम किया, इनका आचरण सामने आ गया।’ उन्होंने कहा कि श्रमिकों को लाने-ले जाने के लिए जिलों के बॉर्डर पर 200 बसें रखी गईं हैं। जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसा काम पूरे देश में सिर्फ योगी सरकार ने किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह व्यवधान लगाना और जनता को गुमराह करना जानती है। ये आपराधिक कृत्य है। कांग्रेस नाइंसाफी कर रही है। काम की बजाय टिप्पणी करना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने कहा, मजदूरों को यूपी के कोने-कोने में पहुंचाऊंगी

यह भी पढ़ें: योगी’ ने ‘प्रियंका’ की 1 हजार बसों को दी हरी झंडी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More