जानिए कौन है व्योममित्र ? जिसे गगनयान मिशन के साथ अंतरिक्ष में भेजेगा भारत!

0

चंद्रयान के बाद सूर्ययान और अब दुनिया का पहला गगनयान लॉन्च करने के साथ ही इसरो ने बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही शनिवार का सुबह 10 बजे माम बाधाओं और चुनौतियों से पार करते हुए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के क्रू मॉडयूल को सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया है। इसको टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 और टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट कहा जा रहा है।

यह टेस्ट व्हीकल एस्ट्रोनॉट के लिए तैयार किया गया है क्रू मॉड्यूल को अपने साथ लेकर गया है। इसके साथ ही रॉकेट क्रू मॉड्यूल को लेकर साढ़े सोलह किलोमीटर ऊपर जाएगा और फिर बंगाल की खाड़ी में लैंड करेगा। इससे पहले शनिवार टेस्ट मिशन को सुबह 8 बजे लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी की वजह से उस समय लॉन्च नहीं हो पाया और फिर उसे 8.45 बजे के लिए फिर से शेड्यूल किया गया।लेकिन लॉन्च से पहले इंजन ठीक तरह से काम नहीं कर पाए जिसकी वजह से लॉन्चिंग स्थगित पड़ी थी, खैर ये तो बात हुई गगनमित्र की पर हम अब बात करने जा रहे है व्योममित्र की जिसे गगनयान में बैठकर अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है, ऐसे में दुनिया जानना चाहती है कि, कौन है व्योममित्र और कैसे करता है काम…..

जानिए कौन है व्योममित्र ?

गगनयान मिशन से जुड़े व्योममित्र के बारे में जानने के लिए जरूरी है कि, उससे पहले ये जान ले की आखिर इसका नाम व्योममित्र ही क्यों रखा गया है। तो आपको बता दें कि, व्योम एक संस्कृत शब्द होता है जिसका अर्थ, अंतरिक्ष होता है और दूसरा शब्द है मित्र जिसका मतलब दोस्त होता है। इस प्रकार इस शब्द का पूरा अर्थ हुआ अंतरिक्ष की मित्र अर्थात् व्योममित्र। व्योम का निर्माण भी कुछ इसी उददेश्य के लिए किया गया है। जिस तरह से एक दोस्त को अपने दोस्त के बारे में सबकुछ मालूम होता है, उसी प्रकार व्योम को भी अंतरिक्ष के बारे में बहुत कुछ जानकारी होगी। इसके अलावा आपको बता दें कि, जिस व्योम की हम बात कर रहे है वो दरअसल, एक महिला ह्यूनॉइड (मानव रोबोट) है। जिसने पहली बार 2021 में ह्यूमन स्पेसफ्लाइट एंड एक्सलोरेशन के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।

 

also read : देश सेवा में शहीद पुलिसकर्मियों को किया याद, मंत्री व अफसरों ने दी श्रद्धांजलि…

व्योममित्र की गगनयान मिशन में क्या होगी भूमिका

गगनमिशन पर गगनयान में साथ जाने वाली व्योममित्र गगनमिशन के साथ ही अंतरिक्ष मे हर तरह के मानव कार्यो का भी अनुकरण करने वाली है। इसके अलावा व्योममित्र अंतरिक्ष में पर्यावरण नियंत्रण समर्थन प्रणाली के साथ काम करने वाली है, वही व्योममित्र गगनयान मिशन के मॉड्यूल मापदंडों की निगरानी भी करेगा। इसमें मॉड्यूल के लिए अलर्ट भेजना, जीवन समर्थन और स्विच पैनल संचालन का भी काम व्योममित्र कर सकता है।

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More