रालोद ने निकाली ‘किसान पुत्र मोटरसाइकिल रैली’

0

 राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय 9 बी त्रिलोकनाथ रोड से किसान पुत्र मोटरसाइकिल रैली युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वसीम राजा के नेतृत्व में निकाली गयी तथा संचालन युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने किया।

साथ में छात्रसभा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव राजा ऐष्वर्य राज सिंह एवं अशरफ अली खान, राष्ट्रीय सचिव विनीत गौतम, युवा रालोद राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष मनुदेव सिंनसिनी और छात्र सभा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान मौजूद रहे। जिसका आयोजन किसान ट्रस्ट द्वारा किया गया।

रैली को प्रदेश कार्यालय से राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ में राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव सुधाकर पाण्डेय एवं ओंकार सिंह मौजूद रहे। युवा रालोद के सुरजीत श्रीवास्तव, अश्वनी प्रताप सिंह, अभिषेक बाजपेई और राहुल चौधरी भी मौजूद रहे।

Also Read :  …तो अखिलेश मायावती नहीं कांग्रेस के साथ जा सकती है RLD?

हजारों की संख्या मोटरसाइकिल सवार किसान पुत्र चौधरी चरण सिंह अमर रहे, राष्ट्रीय लोकदल जिन्दाबा, अजित सिंह जिन्दाबाद, जयंत चौधरी जिन्दाबाद तथा किसान नौजवान जिन्दाबाद जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुये राजधानी की सड़कों पर निकल पड़े। यह रैली प्रदेश मुख्यालय से निकलकर कैसरबाग चौराहा, कलेक्ट्रेट, परिवर्तन चौक, लखनऊ विश्वविद्यालय, आईटी कालेज से निशातगंज होते हुये अशोक मार्ग से वापस जीपीओ होकर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर समाप्त हुयी।

रैली में लखनऊ सहित सीतापुर, रायबरेली, फैजाबाद, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर आदि जनपदों हजारों किसान पुत्रों ने हिस्सा लिया और प्रदेश सरकार की किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश दर्ज कराया।

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा अक्टूबर 2018 से चलाये गये सेल्फी विद गडढा अभियान की दूसरे चरण में प्रदेश सरकार की आंखे खोलने के लिए आज इस रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार के गडढामुक्त सडक बनाने की दावों की पोल खोली गयी और मोटरसाइकिल से चलने वाले छात्रों और नौजवानों को ऐसी बदहाल गडढायुक्त सडकों पर चलने के लिए सुरक्षा के रूप राष्ट्रीय लोकदल किसान पुत्र ने हेलमेट का वितरण भी किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More