चीन को हराकर श्रीकांत बने आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन चैम्पियन

0

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी चीन के खिलाड़ी चेन लोंग को मात देकर रविवार को आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूनार्मेट का खिताब अपने नाम किया। इस खिताबी जीत के साथ ही श्रीकांत ने इतिहास रचा है। वह लगातार दो सुपरसीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं।

Also Read: ड्रॉ के साथ शुरु हुआ जर्मनी फुटबाल टीम का सफर

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने उलटफेर करते हुए छठी विश्व वरीयता प्राप्त लोंग को मात दी।इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने 46 तक मिनट तक चले खिताबी मैच में लोंग को 22-20, 21-16 से मात दी।श्रीकांत इसके साथ ही आस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More