खेसारी लाल यादव ने मां दुर्गा को समर्पित किया यह भोजपुरी सॉन्ग, Video

नवरात्र के मौके पर खेसारी लाल यादव के भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सांग ‘माई बोलावेली’ ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मां दुर्गा को यह गीत स​मर्पित किया है। उनके इस गीत की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 2 करोड़ 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी सांग को बिहार-यूपी सहित पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। दुर्गा पूजा का यह गीत ‘माई बोलावेली’ एलबम का है।

ये रहा गाने का वीडियो-

इस एलबम के सारे गीत खेसारी लाल यादव ने ही गाए हैं। खेसारी लाल यादव ने नवरात्र से पहले ही धूम मचा दी है। वैसे भी हर मौके पर खेसारी नए वीडियो सांग लेकर आते हैं जो खूब वायरल होते हैं।

खेसारी लाल यादव के इस नवरात्र का नाम ‘नजर ना लाग जाई’ है। इस गाने के बोल पवन पांडे ने लिखा है। इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। इसका निर्देशन किशोर कुमार ने किया है।

कुल मिलाकर खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज का जादू बिखेर दिया है। वैसे भी खेसारी को यूट्यूब का किंग कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: VIDEO : इस मानसून मोनालिसा पर छाया ‘पहला नशा, पहला खुमार…’

यह भी पढ़ें: निरहुआ-आम्रपाली का हॉट वीडियो सॉग इंटरनेट पर मचा रहा कोहराम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)