VIDEO : इस मानसून मोनालिसा पर छाया ‘पहला नशा, पहला खुमार…’

0

भोजपुरी स्टार से टीवी एक्ट्रेस बनी अंतरा बिस्वास उर्फ ​​मोनालिसा बेशक एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं लेकिन उनका डांस करने का जुनून भी किसी से छिपा नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में वह फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के गाने ‘पहला नशा’ पर झूमती नज़र आ रही हैं और हमेशा की तरह अपने किलर डांस मूव्स से मोनालिसा अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं।

मोनालिसा को खाली समय में डांस करना बहुत पसंद है। कुछ दिन पहले उन्होंने फिल्म ‘लवरात्रि’ के सांग ‘कमरिया’ पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

आये दिन तहलका मचाती रहतीं हैं मोनालिसा-

सोशल मीडिया पर मोनालिसा आये दिन तहलका मचाती रहती हैं। वह एक सोशल मीडिया सनसनी भी हैं। मोनालिसा ने हिंदी, मराठी, बंगाली, उड़िया और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है।

मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स है। भोजपुरी ब्यूटी मोनालिसा ने 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है।

उनकी भोजपुरी फिल्मों में दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2, कहां जाइबा राजा नजारिया लड़इके, हम है खलनायक, सहर वाली जान मारीली, लडाई ल अंखियां ऐ लउंडे राजा, मेहरारू बिना रतिया कैइसे कटी, सइयां भाईलन परदेशिया, सरकार राज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Yoga Day 2019 : इस अंदाज़ में भोजपुरी स्टार्स ने किया योग, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें: मिरर पोज़ देतीं मोनालिसा का ये अंदाज़ ज़रा हटके है!

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More