लश्कर ने अमरनाथ यात्रियों पर किया हमला : कश्मीर पुलिस

0

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों पर अनंतनाग(Anantnag) जिले में सोमवार को हुए हमले के पीछे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ बताया है। कश्मीर के पुलिस प्रमुख मुनीर खान ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि ऐसी कई पुख्ता जानकारियां हाथ लगी हैं, जिससे साफ है कि हमले के पीछे लश्कर का हाथ है।

अधिकारी ने बताया कि हिमालय की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Also Read : अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमला, 7 की मौत, 14 घायल

अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए हमले में छह महिलाओं सहित सात श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए।

मृतकों के शव मंगलवार सुबह उनके घरों के लिए भेजे गए। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेताओं, नागरिकों तथा पुलिस अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More