इस लड़की के हुनर को आप भी करेंगे सलाम, कश्मीर की गलियों में बोलता है बल्ला

0

किसी भी इंसान के अंदर कोई न कोई ऐसा हुनर छिपा होता है जिसके दम पर वो पूरी दुनिया पर छाने की ताकत रखता है। अपने हुनर को जिसने भी पहचान लिया समझ लीजिए उसकी सफलता की इबारत लिखने में देर नहीं लगेगी। कुछ ऐसा ही कश्मीर की वादियों में जन्म लेने वाली एक लड़की की कहानी भी है।

जिसने अपने हुनर को  पहचान कर एक  नया मुकाम  हासिल करना चाहती है। और इसके लिए वो दिन रात कड़ी मेहनत भी कर रही है। हुनर का कोई धर्म नहीं होता. ये कहां कब किस गली में मिल जाए, कहा नही जा सकता।कश्मीर की वादियों में रहने वाली 17 साल की ‘इकरा रसूल’ का जब हुनर बोलता है तो लोगों की बोलती बंद हो जाती है।

इकरा हाई स्कूल में पढ़ रही हैं और इतनी कम उम्र में लोगों के बीच छा गई हैं।  पिछले कुछ दिनों में कश्मीर के खराब माहौल के बावजूद, इकरा लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती हैं. साथ ही क्रिकेट में काफी मेडल जीत चुकी हैं।

इकरा और उनके परिवार वाले चाहते हैं कि आने वाले समय में उनकी बेटी देश के लिए क्रिकेट खेले और भारत का नाम रोशन करे। पर कश्मीर की बंद गलियों में ऐसा हो पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि आज भी इकरा को हिजाब पहनकर क्रिकेट खेलना पड़ता है। इकरा इंडियन क्रिकेट टीम कैप्‍टन विराट कोहली की फैन हैं और उनसे मिलना चाहती हैं।

Also read : अलगाववादियों को परे रख कश्मीर में सुधार की कितनी संभावना?

वो विराट को अब तक चार लैटर लिख चुकी हैं पर बदकिस्मती से वे विराट तक पहुंचे नहीं हैं। इकरा के पिता एक बेकरी चलाते हैं। वह कहते हैं कि मेरी बेटी ब्वॉयज टीम में खेलकर मेडल्स जीत रही हैं। आगे बढ़ने के लिए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से मौका मिलना बाकी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More