गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी काशी, बदमाशों ने स्कूटी सवार को मारी गोली

0

उत्तर प्रदेश को वाराणसी जिले में शुक्रवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज से शुरू हुई। तड़के सुबह स्कूटी पर सवार अधेड़ को बदमाशों ने गोलियों से फायर कर दिया। फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल की हालत गंभीर है।

राजकुमार पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

घटना जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर के पास की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार यादव किसी काम से तिलमापुर गांव में आए हुए थे। जहां पहले से ही बदमाश राजकुमार यादव का पीछा कर रहे थे। सुनसान जगह देखकर बदमाशों ने स्कूटी सवार राजकुमार यादव पर फायर झोंक दिया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मौके पर सारनाथ एसओ पहुंचे और घायल व्यक्ति को पहले पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया। गोली से घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सिंह मेडिकल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस कारणों का लगा रही पता

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सारनाथ थाने पर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस गोली चलने के पीछे कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार बदमाशों द्वारा राजुकमार यादव पर गोली चलाने के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारण हो सकते हैं।

Also Read : दिल्ली में यमुना के जल स्तर ने पार की खतरे की रेखा, जलभराव से खंभों व रेलिंग में दौड़ रहा करंट

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More